Indore bypass: इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बायपास रोड पर मवेशियों की अवैध ढुलाई करते हुए एक आयशर वाहन जब्त किया है। बता दें की वाहन में गौवंश को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा था। और मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी,जहा मौके से फरार हो गया।

Indore bypass: बायपास रोड पर घेराबंदी
पुलिस ने बताया की रालामंडल निवासी हर्षवर्धन सिंह ने सूचना दी थी कि एक आयशर वाहन (MP13ZX8165) में गौवंश को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है। जिसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने कैलोद करताल फाटा के पास बायपास रोड पर घेराबंदी की।
7 मवेशी ठूंसकर भरे मिले
मौके पर पहुंची पुलिस को आयशर वाहन मिला, जिसमें कुल 7 मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। पुलिस को देखकर चालक और उसके साथी वाहन छोड़कर फरार हो गए।
पशु क्रूरता एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने वाहन जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। मामले में मध्यप्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4/9 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
read more: सांसद फूलोदेवी नेताम में संसद में की रेल सुविधाओं को बढ़ाने की मांग
