Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • दूषित पानी से 32वीं मौत, उल्टी-दस्त की थी शिकायत, 2 मरीज अभी भी गंभीर
  • मध्य प्रदेश

दूषित पानी से 32वीं मौत, उल्टी-दस्त की थी शिकायत, 2 मरीज अभी भी गंभीर

himani Shrotiya February 2, 2026
Indore Contaminated Water Death: इंदौर की भागीरथपुरा बस्ती में दूषित पानी से हो रही मौतों का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को भागीरथपुरा बस्ती में 32वीं मौत दर्ज की गई, जिसने इलाके में दहशत और बढ़ा दी है। ताज़ा मामला 65 वर्षीय अनिता कुशवाह का है, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

भागीरथपुरा में एक और मौत

कुछ दिन पहले अनिता को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। शुरुआत में इसे सामान्य संक्रमण बताया जा रहा था। लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोनों किडनियां फेल हो गईं। उनकी हालत इतनी नाजुक हो गई कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक भी आ गया, जिसके बाद उनकी हालत और बिगड़ती चली गई और रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

65 वर्षीय अनिता कुशवाह
65 वर्षीय अनिता कुशवाह

उल्टी-दस्त की थी शिकायत

उनके बेटे नीलेश ने बताया कि उन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी। 28 दिसंबर को उल्टी-दस्त के कारण अनिता को भाग्यश्री हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। 2 दिन बाद डिस्चार्ज होकर घर पर लाया गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनकी हालत फिर बिगड़ी। उन्हें 1 जनवरी को अरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। यहां से उन्हें 4 जनवरी को बॉम्बे हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था। इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ती गई। 

Indore Contaminated Water Death: 2 मरीज अभी भी गंभीर

भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 32 मौतें हो चुकी हैं। इस मामले में 450 से ज्यादा मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, लेकिन दूसरी ओर 3 मरीज अब भी एडमिट हैं। इनमें से 2 ICU में हैं। उनकी हालत काफी क्रिटिकल बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि अब तक 32 लोग जान गंवा चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में सिर्फ 16 मौतें ही दर्ज हैं। 

पाइप लाइन का काम जारी

पाइप लाइन का काम अंतिम दौर में

Indore Contaminated Water Death: इलाके के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभी मरीज आ रहे हैं, लेकिन डायरिया के मरीजों की संख्या कम हो गई है। रोज एक या दो मरीज आते हैं, लेकिन उन्हें एडमिट करने की जरूरत नहीं पड़ी। क्षेत्र में 2 एम्बुलेंस भी तैनात हैं। इलाके में एक दिन छोड़कर 30% हिस्से में पानी का सप्लाय अभी भी जारी है। निगम का कहना है कि पानी अब साफ आ रहा है लेकिन रहवासी अभी भी RO और टैंकर का पानी ही यूज कर रहे हैं। दूसरी ओर बचे हुए 70% हिस्से की मेन पाइप लाइन का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। इसके बाद यहां लीकेज टेस्ट करने के साथ सैंपल लिए जाएंगे।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Disabled Children met Premanandaji: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे मूक-बधिर बच्चे, जानिए उनसे क्या कहा?
Next: Durg-Bhilai Suicide News: इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोकता था पति, पत्नी ने किया सुसाइड!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.