Indonesia earthquake and tsunami: इंडोनेशिया में भयंकर भूकंप आया। भूकंप के बाद एक और खतरा मंडरा रहा है। वह खतरा है सुनामी का। जी हां इंडोनेशिया में भूकंप के बाद अब सुनामी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इंडोनेशिया के जलक्षेत्र में आज सुबह जोरदार भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसके बाद भूकंप से सुनामी की छोटी लहरें उठने लगी। इस भूकंप-सुनामी के डेडली कॉम्बिनेशन में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा।

भूकंप के बाद सुनामी
एक अमेरिकी निगरानी एजेंसी ने भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में सुनामी की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र मोलूका सागर में 35 किलोमीटर की गहराई पर था। बताया जा रहा है कि भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं, खासकर इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाकों में। USGS ने भी भूकंप के केंद्र से उतनी ही दूरी पर स्थित क्षेत्रों में खतरनाक सुनामी लहरों की संभावना के संबंध में चेतावनी दी।
Indonesia earthquake and tsunami: 1 की मौत
भूकंप की वजह से कुछ घरों, इमारतों और कब्रों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप का झटका इतना तेज़ था कि लोग चीखते हुए अपने घरों से बाहर भाग निकले। इस भूकंप में 1 की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

लेह में भूकंप
इधर, गुरुवार सुबह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, राजधानी दिल्ली के उत्तरी हिस्से में भी आज सुबह भूकंप का एक हल्का झटका महसूस किया गया। हालांकि तीव्रता काफी कम होने के कारण लोगों को इसका पता नहीं चला और किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
