Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़
  • Top Story
  • देश-विदेश

इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़

Shital Sharma August 2, 2025

 वीडियो में दिखा इंसानियत का टेस्ट, सोशल मीडिया पर बवाल 

1 अगस्त की शाम इंडिगो की मुंबई कोलकाता फ्लाइट पर कुछ ऐसा हुआ जिसने लाखों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया जब किसी को मदद चाहिए थी, तब उसे समझ नहीं थप्पड़ मिला। यह घटना सिर्फ एक थप्पड़ की कहानी नहीं है, यह उस भावनात्मक शून्यता की तस्वीर है जो हम सबके आसपास तेजी से फैल रही है।

IndiGo Flight Slap Video Panic Attack Turns Ugly  

 वायरल वीडियो में दिखा इंसानी संवेदनाओं का पतन

एक मुस्लिम युवक, जो शायद अपने डर से लड़ रहा था, उसे पैनिक अटैक आया। वो सीट से उठकर गैलरी में आया, बेचैन था, घबराया हुआ था। एयर होस्टेस उसे शांत कराने की कोशिश कर रही थीं।

तभी अचानक पीछे बैठा एक यात्री उठता है और उसे ज़ोरदार थप्पड़ जड़ देता है। उस पल के बाद वीडियो में जो दिखा, वो दिल तोड़ने वाला था पीड़ित युवक और ज़्यादा पैनिक में चला गया, वह ज़ोर ज़ोर से रोने लगा। आसपास मौजूद लोग दंग रह गए।

किसी ने चिल्लाकर पूछा “आपने ऐसा क्यों किया?” उत्तर मिला मुझे परेशानी हो रही थी… क्या कोई इंसान किसी दूसरे की पीड़ा से इतना असहज हो सकता है कि उसे थप्पड़ मार दे?

जब यात्री ने विरोध किया

थप्पड़ मारने वाले शख्स को जैसे ही बाकी यात्रियों ने घेरा, आवाज़ें आने लगीं ये क्या कर रहे हो! आपको ऐसा करने का क्या हक़ है? एयर होस्टेस ने भी कड़ा रुख अपनाया। पैनिक अटैक झेल रहे युवक को एक सुरक्षित सीट पर बैठाया गया, और आरोपी की सीट भी बदल दी गई। फ्लाइट कोलकाता पहुंचते ही, थप्पड़ मारने वाले यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।

IndiGo Flight Slap Video Panic Attack Turns Ugly  

इंडिगो की प्रतिक्रिया माफी और सख्ती

इंडिगो ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा

“हमारे यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। इस तरह का बर्ताव पूरी तरह अस्वीकार्य है।”

एयरलाइन ने आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई जाएगी।

पैनिक अटैक क्या होता है? क्यों समझना ज़रूरी है?

पैनिक अटैक एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जो किसी भी समय किसी को भी हो सकती है। इसके लक्षणों में तेज़ धड़कन, सांस फूलना, पसीना, घबराहट और नियंत्रण खोने का डर शामिल है। ऐसे में समझदारी, सहानुभूति और मदद की ज़रूरत होती है न कि झुंझलाहट और हिंसा की।

 सोशल मीडिया पर फूटा ग़ुस्सा

इस वीडियो के वायरल होते ही ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग बिफर पड़े। कुछ कमेंट्स में कहा गया: वो आदमी बीमार था, न कि बदतमीज़। थप्पड़ मारने वाले को आजीवन फ्लाइट से बैन करो! मानसिक स्वास्थ्य को इतना हल्के में लेना घातक है।

Read More:- PM मोदी की राजनीतिक यात्रा: मोदी ने इंदिरा गांधी का 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा!

Watch Now :-कुल्लू जिले में लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Nasha Mukt Uttarakhand campaign: ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ की ओर बढ़ता हर कदम…स्कूलों में शुरू हुआ जागरुकता अभियान
Next: CM Vishnu Deo Sai Meet Amit Shah: शाह से मिले CM साय, बोले- 18 महीने में 33 मुठभेड़, 445 माओवादी ढेर

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.