Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • जुर्म गाथा
  • India’s Most Haunted Place: रात में जो गया, वो लौट कर वापस नहीं आया, भारत के 5 ऐसे Haunted Place
  • जुर्म गाथा

India’s Most Haunted Place: रात में जो गया, वो लौट कर वापस नहीं आया, भारत के 5 ऐसे Haunted Place

himani Shrotiya February 17, 2025

भारत…पुर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक खूबसूरत जगहों से भरा देश है…दुनिया भर से भारत घुमने लोग आते है… लेकिन आज हम आपको बताएंगे ऐसी जगहों के बारे में…जहां जाने के लिए 100 बार सोचना पड़ता है..ऐसी जगह जहां इंसान नहीं भूत रहते है। जी हां देश में ऐसी कई जगह है जिन्हें Haunted Place कहा जाता है..और ये कोई कहानी नहीं….हकीकत है गड़े हुए मुर्दों की….ऐसी जगह.. जहां रात में जाने के बारें मे कोई सोच भी नहीं सकता..

1) भानगढ़ किला

हॉंन्टेड प्लेस में सबसे पहले नाम आता है…राजस्थान के भानगढ़ किले का..इस जगह के बारे में सोच कर ही लोगों की रूह कांप जाती है। रात में छोड़ों दिन में भी लोग यहां जाने से कतराते है। कहा जाता है कि रात के समय में जो भी इस किले में जाता है..वो लौटकर वापस नहीं आता..इसलिए सरकार ने भी किले के बाहर बोर्ड लगाकर लोगों को रात के वक्त अंदर जाने से प्रतिबंध लगाया है। खौफ का आलम तो ये है कि रिजर्वड एरिया होने के बावजूद भी पुरातत्व विभाग ने यहां अपना ऑफिस नहीं बनाया…

 

आखिर क्यों इस किले को इतना भुताहा माना जाता है?

भानगढ़ के किले का निर्माण आमेर के राजा भगवंत दास ने 1573 में अपने छोटे बेटे माधव सिंह के लिए करवाया था। उस वक्त ये किला बहुत सुंदर था। किले के अंदर और बार काफी लोग रहते थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ की इस किले की खुशियां हमेशा के लिए खत्म हो गई।लोगों के मन में ऐसा डर बेठा की वे इसे छोड़ कर जाने लगे और ये किला विरान हो गया। लेकिन

 

राजकुमारी पर मोहित हुआ तांत्रिक

 

वेसे तो इस किले से जुड़ी कई कहानिया है लेकिन एक कहानी जिस पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते है। वो है राजकुमारी रत्नावती की..कहते है कि यहा रत्नावति नाम की एक खूबसूरत राजकुमारी रहा करती थी। कई रियासतों के राजा उनसे शादी करने की इच्छा रखते थे…एक दिन राजकुमारी अपनी कुछ सहेलियों के साथ बाजार गई थी। वहां से राजकुमारी इत्र खरीदने लगी। इतने में ही उस दुकान से कुछ दूर खड़े तांत्रिक की नजर राजकुमारी पर पड़ी।

 

राजकुमारी रत्नावती को देखते ही तांत्रिक उनपे मोहित हो गए। और राजकुमारी को किसी भी कीमत पर पाने के बारे में सोचने लगा। तांत्रिक ने राजकुमारी की इत्र की बोटल पर वशिकरण का मंत्र फूंक दिया। जो भी उस इत्र को लगाएगा वो तांत्रिक पर मोहित हो जाएगा। राजकुमारी जब वापस महल जाने लगी तो इत्र की बोटल उनके हाथ से छूट कर एक चट्टान पर गिर गई..

 

तांत्रिक के जादु के मुताबिक वो चट्टान तांत्रिक की तरफ चली गई। और तांत्रिक उसके नीचे दब गया।मरते मरते तांत्रिक ने श्राप दिया की भानगढ़ तबाह हो जाएगा, सारे लोग मर जाएंगे और उनकी आत्माए इसी महल में रहेंगी..हुआ भी ऐसा ही.. युद्ध हुआ और वहां रहने वाले सभी लोग मारे जाते है। उस श्राप के कारण आजतक इस किले में उनकी आत्माएं भटक रही है। और आधी रात के वक्त यहां चीखने चिल्लाने की आवाजें आती ही…

 

पेरानॉर्मल एक्सपर्ट गौरव तिवारी की मौत

 

इस सबके अलावा 2016 में इस किले में कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों को और डरा दिया। पेरानॉर्मल एक्सपर्ट गौरव तिवारी इस किले में पहुंचे वे जानना चाहते थे की क्या इस किले में भूत है या केवल अपवाह फैलाई जा रही है। यहां पड़ताल करने के बाद गौरव तिवारी की अपने ही घर में रहस्यमयी तरीकें से मौत हो जाती है। जिसका जिम्मेदार इन्हीं शैतानी ताकतों को ठहराया गया।इस कारण के किला सबसे ज्यादा डरावनी जगहों में शामिल हो गया।

2) अग्रसेन की बावड़ी

इस लिस्ट में अगला नाम आता है…दिल्ली की अग्रसेन बावड़ी का… ऐसा कहा जाता है कि अग्रसेन की बावड़ी का काला पानी लोगों का दिमाग घुमा देता था..जब भी परेशान लोग इस बावड़ी में आते तो यह पानी उन्हें इसमें कूदने पर मजबूर कर देता और लोग आत्महत्या कर लेते। लोगों का कहना है जब वे बावड़ी में कदम रखते हैं, तो उन्हें ऐसा लगता है जैसे कोई उनका पीछा कर रहा है। दीवारों से अजीबोगरीब आवाज़ें गूंजती हुई सुनाई देती हैं, गर्मी के दिनों में भी उन्हें अजीबोगरीब ठंड का अहसास होता है।

बावड़ी के आस-पास रहने वाले चमगादड़ों की बड़ी संख्या इसके खौफनाक माहौल को और भी बढ़ा देती है। भूत-प्रेत की कहानियों के अलावा, ऐसी अफ़वाहें भी फैली हैं कि बावड़ी में अनुष्ठान होते थे। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि बावड़ी का इस्तेमाल कभी बलि देने के लिए किया जाता था।

 

3) GP ब्लॉक

उत्तरप्रदेश के मेरठ का बुरी आत्माओं से भरा हुआ है। लोगों को यहां लाल साड़ी पहने औरते दिखाई देती है। GP ब्लॉक में 3 बंगले है। जिनमें से रोने की आवाजे सुनाई देती है। एक वक्त पर ये बिल्डिंग नोर्मल हुआ करती थी..जिसे आज एशियाज मोस्ट हॉन्टेड हाउस के नाम से जाना जाता है।

Watch Now:-Bhopal,दिल्ली चुनाव का रिजल्टम.प्र. के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा का बयान

Asia’s Most Haunted House

1945 से पहले यहां एक अंग्रेज परिवार रहा करता था। उस परिवार में रहने वाले डेविड के दोस्त डिसूजा की पास के चौराहे पर एक्सीडेंट से मौत हो गई थी। कुछ दिनों बाद ही वहां रहने वाले लोगों को डिसूजा की आत्मा दिखाई देने लगी..लोगों में डर बैठ गया…देश आजाद हुआ तो डेविड अपनी फैमली के साथ वापस अपने देश चला गया।

कुछ वक्त बाद उस बंगले में एक और फैमली रहने आई, जिन्होंने दावा किया की बंगले में एक लाल साड़ी वाली औरत और  एक अंग्रेज आदमी दिखाई देता है..डर के चलते महज 2 महिने में ही वो लोग घर छोड़कर चले गए। कुछ वक्त बाद वहां काम करने वाला चौकीदार भी वहां से चला गया। ये बाद आग की तरह फैल गई। जो उस इलाके में जाता उसे अजाब सी आवाजें सुनाई देती…लोगों ने उधरा जाना बंद कर दिया..धीरे धीरे वो घर खंडहर हो गया..अब कुछ ऐसा मंजर है कि कोई आम आदमी वहां जाने के बारे में सोच भी नहीं सकता।

4) कुलधरा गांव

राजस्थान का कुलधरा गांव…यहां एक वक्त पर पालिवाल ब्राह्मण समाज के लोग रहा करते थे। लेकिन एक दिन पूरा गांव रातोंरात गांव खाली हमेशा हमेशा के लिए गायब हो गए और आज तक लौटकर वापस नहीं आए। कहा जाता है की इस गांव में एक जमींदार रहा करता था..जो लोगों पर जुल्म करता था। एक दिन उस जमींदार की नजर मुखिया की बेटी पर पड़ी…आए दिन वो उस लड़की को परेशान करता था। वो उस लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन उस लड़की ने जमींदार से शादी करने से मना कर दिया।

रातोंरात खाली हुआ गांव

गांव के लोगों ने भी लड़की का साथ दिया। एक दिन जमींदार ने कहा की वो लड़की को उठा कर ले जाएगा। अगर किसी में हिम्मत हो तो रोक के दिखाए….रातोंरात गांव के लोगों ने सभा बिठाई और फैसला…वो आखरी बार था जब गांव के लोगों को उस गांव में देखा गया था…जाते जाते लोगों ने उस गांव को श्राप दे दिया कि आज के बाद इस गांव में कोई भी नहीं बस पाएगा। और जो भी बसने की कोशिश करेगा उसका अंत निश्चित है..उसके बाद गांव के सभी लोग गायब हो गए।

India’s Most Haunted Place: 300 सालों से सुनसान पड़ा कुलधरा

कुछ वक्त बात गांव में रहने वाले लोगों के रिश्तेदार गांव में बसने के लिए आ गए, लेकिन उनको अजीब से अहसास होता था। ऐसा लगता जैसे कोई उनको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। वहां कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली जिससे डरकर सभी लोग उस गांव को छोड़कर चले गए। 300 साल हो गए है लेकिन आज तक कुलधरा सुनसान पड़ा है..एक वक्त पर खुशहाली से भरा गांव आज शैतानी आत्माओं का घर बन चुका है।

5) NH 17

India’s Most Haunted Place: इस लिस्ट में अगला नाम आता है…NH 17 मुंबाई टू गोवा हाइवे..ये वो रास्ता है जहां रात में कोई जाना नहीं चाहता। इस रास्ते पर कई आत्माएं रहती है…लोगों का कहना है की NH 17 से गुजरते वक्त मांसाहारी चीजे लेकर नहीं जाना चाहिए…नहीं तो वो आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। कई लोगों के साथ इस रोड़ पर ऐसी घटनाएं घटी जो वे जीवनभर नहीं भूल सकते। इस हाइवे पर कई KM तक रोडलाइट नहीं है और इसके किनारे के पेड़ बहुत विशाल है…कहा जाता है कि इस पेड़ों पर चुड़ेले और ब्रह्मराक्षस रहते है…जो आए दिन लोगों को नजर आते है। लेकिन आज तक कोई इस बात का सबूत नहीं दे पाया।

 

Read More: Bhopal suicide : नौकरी छूटी तो शादी भी टूटी,कर लिया सुसाइड!

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Fashion and Beauty Tips: चेहरे पर चमक चाहिए तो करें ये काम, दिनभर Face पर रहेगी ताजगी
Next: DC vs RCB WPL 2025 4rth Match: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 142 रन का दिया टारगेट…

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव; शिकायत के बाद हुई निष्कासित

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.