Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Indians Wear Black bands: काली पट्टी बांधकर उतरे इंडियन खिलाड़ी..जाने वजह..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Indians Wear Black bands: काली पट्टी बांधकर उतरे इंडियन खिलाड़ी..जाने वजह..

Hema Gupta March 4, 2025

Indians Wear Black bands: चैंपियन ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सेमीफाइनल का पहला मैच खेला जा रहा हैं। इस दौरान मैच में इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने अपने बाजूऔं में काली पट्टी पहन रखी है। आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह…

आखिर क्यों है हाथ में काली पट्टी..

शिवलकर ने 84 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बाएं हाथ के स्पिनर शिवलकर देश के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक थे, भारतीय टीम क्रिकेट के दिग्गज पद्माकर शिवालकर की याद और सम्मान में श्रद्धांजलि देते हुए  सभी खिलाड़ियों ने यह काली पट्टी पहन रखी है।

Read More: IND vs AUS ICC Champion Trophy: चैंपियन ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैंटिंग चुनी…

3 मार्च को हुई Padmakar Shivalkar की मृत्यु..

भारत के धाकड़ गेंदबाज पद्माकर शिवालकर ने 84 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। मुंबई के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक माने जाने वाले शिवालकर के निधन से खेल जगत में गम का महौल है। पद्माकर शिवालकर का भारतीय क्रिकेट में योगदान अतुलनीय रहा। उनके गेंदबाजी कौशल और अभूतपूर्व रिकॉर्डों ने उन्होंनें अमिट छाप छोड़ी।

605 विकेट का शानदार रिकॉर्ड

पद्माकर शिवालकर ने अपने करियर में कुल 605 विकेट लिए। 1961-62 से 1987-88 तक के अपने फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 124 मैच खेले और 19.69 की औसत से 589 विकेट लिए। इसके अलावा, उन्होंने 12 लिस्ट ए मैचों में 16 विकेट भी हासिल किए थे।

रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी में शिवालकर ने 22 साल की उम्र में डेब्यू किया था और 48 साल की उम्र तक खेलना जारी रखा। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में कुल 361 विकेट हासिल किए और इसमें 11 बार मैच में 10 विकेट लेकर शानदार रिकॉर्ड बनाया था। उनके पूरे करियर में 13 बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड था, जो एक अद्वितीय उपलब्धि है।

2017 में मिला था ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार

शिवालकर को बीसीसीआई ने 2017 में सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा-

मुंबई क्रिकेट ने आज एक सच्चे दिग्गज को खो दिया है। पद्माकर शिवलकर सर का खेल में योगदान, खासकर अब तक के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। मुंबई क्रिकेट पर उनका समर्पण, कौशल और प्रभाव अद्वितीय है। उनका निधन क्रिकेट जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

सुनील गावस्कर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि-

सुनील गावस्कर ने पद्माकर शिवालकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह ‘कुछ अन्य की तुलना में भारतीय टीम में खेलने के अधिक हकदार थे’। शिवालकर ने घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक अपना दबदबा बनाए रखा था, मगर भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू नहीं कर पाए। गावस्कर ने शिवालकर के निधन पर एक इमोशनल मैसेज लिखा।

गावस्कर ने लिखा-

यह वाकई बहुत दुखद खबर है। कुछ ही समय में मुंबई क्रिकेट ने अपने दो दिग्गज खिलाड़ियों मिलिंद और पद्माकर को खो दिया है। यह दोनों कई जीत के सूत्रधार थे।

उन्होंने आगे कहा-

भारतीय कप्तान के तौर पर मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं नेशनल चयनकर्तााओं को ‘पैडी’ को टेस्ट टीम में शामिल करने के लिए राजी नहीं कर पाया। वह कुछ अन्य गेंदबाजों की तुलना में भारतीय टीम में शामिल होने के अधिक हकदार थे. आप इसे किस्मत कह सकते हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Mahakumbh Safal aayojan karykram: महाकुंभ के सफल आयोजन पर IIM और भारतीय डाक सेवा के अधिकारियों ने रखा कार्यक्रम,सीएम योगी हुए शामिल
Next: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल देख फैंस नाराज, जानें वजह..

Related Stories

Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.