Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Indian Wrestling Suspension Lifted: खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ से हटाया सस्‍पेंशन..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Indian Wrestling Suspension Lifted: खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ से हटाया सस्‍पेंशन..

Hema Gupta March 11, 2025

Indian Wrestling Suspension Lifted: खेल मंत्रालय ने मंगलवार को कुश्ती महासंघ पर लगा निलंबन हटा दिया है। आपको बता दें कि 15 महीने पहले WFI (भारतीय कुश्ती महासंघ ) को बैन किया गया था, लेकिन अब डोमेस्टिक-इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए टीमों के चयन हो सकेगा।

Read More: MI vs RCB WPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लूरु और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा मुकाबला..

अब तक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एडहॉक कमेटी प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभाल रही थी। लेकिन अब भारतीय कुश्‍ती महासंघ का पूरा कंट्रोल बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के हाथों में आ गया है। सरकार ने WFI के अध्यक्ष संजय सिंह को पूरा इसकी बाग डोर सौप दीं हैं।

WFI को 24 दिसंबर को हुआ था बैन

21 दिसंबर साल 2023 में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बनने के बाद संजय सिंह ने पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के क्षेत्र में नेशनल जूनियर के नेशनल चैंपियनशिप कराने की घोषणा की थी। जिसके बाद 24 दिसंबर को खेल मंत्रालय ने WFI पर बैन लगा दिया था।

बृजभूषण सिंह ने जाहिर की खुशी

पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया पर से बैन हटने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की वजह से युवा पहलवानों का करियर संकट में था, और अब उम्मीद जताई कि कुश्ती फेडरेशन खिलाड़ियों के हित में काम कर सकेगी।

मंत्रालय के लेटर में कहा गया कि-

“स्‍पॉट वैरिफिकेशन कमिटी के निष्कर्षों, डब्ल्यूएफआई के किए गए अनुपालन उपायों और भारतीय खेलों और एथलीटों के हित को ध्‍यान में रखते हुए युवा मामले और खेल मंत्रालय 24.12.2023 को जारी भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन को रद्द करता है और तत्काल प्रभाव से कुश्ती के लिए नेशनल स्‍पोर्ट्स फेडरेशन के रूप में इसकी मान्यता बहाल करता है”

आगे लिखा…

” डब्ल्यूएफआई को सस्‍पेंश के दौरान किए गए संशोधनों को वापस लेना चाहिए और नामित पदाधिकारियों के बीच कार्यभार का बैलेंस बने और फैसला लेने के प्रोसेज कंट्रोल और बैलेंस हो. यह प्रोसेज चार सप्‍ताह में पूरी होनी चाहिए”

“मंत्रालय ने ये भी साफ कर दिया कि निर्वाचित पदाधिकारियों के अलावा किसी भी व्‍यक्ति, WFI के निलंबित या समाप्त वेतनभोगी अधिकारियों को महासंघ और इससे जुड़ी इकाइयों से पूरी तरह से अलग रखना होगा। WFI की कार्यकारी समिति को इस संबंध में 4 सप्ताह के अंदर नियम बनाने होंगे और इसका उल्‍लंघन करने वाले को कानूनी कार्रवाई से गुजरना होगा,जिसमें खेल संहिता के तहत कार्रवाई भी शामिल है”

2023 में जंतर-मंतर पर दिया था धरना

16 जनवरी 2023 को ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और अन्य महिला पहलवानों ने WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए और जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया। इस धरने में ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया भी शामिल हुए थे। खेल मंत्रालय के आश्वासन के बाद पहलवानों ने धरना समाप्त कर दिया गया। और फिर से अप्रैल में धरना प्रदर्शन किया था।

साल 2023 में बृजभूषण के खिलाफ की थी शिकायत

21 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में SHO को 6 पहलवानों द्वरा शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सचिव विनोद तोमर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।ह शिकायत प्रसिद्ध पहलवानों के नाम से थी, जिनमें कई महत्वपूर्ण नाम शामिल थे।

बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने लिया था सन्यास

22 दिसंबर 2023 में बृजभूषण सिंह के समर्थक संजय सिंह को WFI अध्यक्ष बना दिया गया। जिसके बाद बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री पुरस्कार पीएम मोदी के घर के बाहर रख दिया। वहीं, 21 दिसंबर को साक्षी मलिक ने संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद कुश्ती छोड़ने का ऐलान करते हुए प्रेस कांफ्रेंस में मेज पर जूते रख दिए थे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Most Polluted Cities : दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत के हैं
Next: Masane Holi : नरमुड़ो की माला पहनकर मणिकर्णिका घाट पहुंचे नागा साधु

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.