Indian Wells Semifinal 2026: कैलिफोर्निया में चल रहे इंडियन वेल्स ओपन में वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज को मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ रूस के स्टार खिलाड़ी Daniil Medvedev ने उन्हें सीधे सेटों में हराकर फाइनल में जगह बना ली।
मेदवेदेव ने अल्काराज को हराया
मेन्स सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल में डेनियल मेदवेदेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्कराज को 6-3, 7-6(3) से हरा दिया।
मेदवेदेव ने पहले सेट में शुरुआती ब्रेक लेकर मैच पर नियंत्रण बनाया और 6-3 से सेट अपने नाम किया।

दूसरे सेट में अल्काराज ने वापसी करने की कोशिश की और मुकाबले को टाई-ब्रेकर तक पहुंचाया, लेकिन टाई-ब्रेक में मेदवेदेव ने 7-6(3) से जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
फाइनल में होगा जैनिक सिनर से मुकाबला
फाइनल मुकाबले में मेदवेदेव का सामना वर्ल्ड नंबर-2 जैनिक सिनर से होगा। बता दें कि, दूसरे सेमीफाइनल में सिनर जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-2, 6-4 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।


वहीं ज्वेरेव की बात करें तो उसने ATP मास्टर्स-1000 के सभी 9 टूर्नामेंट में खेलने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले Rafael Nadal, Novak Djokovic, Roger Federer और Andy Murray यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
सबालेंका ने बनाई फाइनल में जगह
बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में चेक रिपब्लिक की लिंडा नोस्कोवा को 6-3, 6-4 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। इसी के साथ उन्होंने फाइनल की टिकट हासिल कर ली।

वहीं अब सिंगल्स के फाइनल में आर्यना में सबालेंका का मुकाबला रायबाकिना से होगा।
रायबाकिना ने स्विटोलिना को दी मात
दूसरे सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की Elena Rybakina ने यूक्रेन की Elina Svitolina को 7-5, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अहम मौकों पर रायबाकिना ने ब्रेक पॉइंट हासिल करते हुए सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और जीत दर्ज कर फाइनल में सबालेंका से भिड़ंत तय कर ली।
