Indian Team Captain: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को 10 साल बाद हार का सामना करना पड़ा। सिडनी में भारत ने 6 विकेट से पांचवां टेस्ट गंवा दिया। कैप्टन रोहित शर्मा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली दोनों सीरीज हार चुके हैं।
रोहित ने पिछले टेस्ट में खुद को रेस्ट भी दिया, लेकिन अब टेस्ट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनकी कप्तानी जाना तय है। जसप्रीत बुमराह उप कप्तान हैं, लेकिन वे इंजर्ड है इस वजह से उनका टीम में रहना परेशानी बन सकता है। विराट कोहली 3 साल पहले ही कप्तानी छोड़ चुके हैं, लेकिन सिडनी में उन्होंने बुमराह की गैरमौजूदगी में बेहतरीन कप्तानी की थी।
रोहित के बाद कौन बनेगा कप्तान
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार गई। भारत 12 साल बाद घर में कोई टेस्ट सीरीज हारा था। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने 3 बार कप्तानी की और 2 मैचों में टीम को हार मिली। बारिश के कारण तीसरा मैच ड्रॉ हो गया। इसी के साथ भारत को BGT में भी 10 साल बाद हार का सामना करना पड़ा।
Read More: Virat Kohli: ऑस्ट्रेलियाई फैंस को विराट ने दिया करारा जवाब, बीच मैच में उठाया T-Shirt
Indian Team Captain: रोहित बहुए अच्छे बैटर है लेकिन कुछ वक्त से उनकी बैटिंग बहुत खराब चल रही है। ऑस्ट्रेलिया में वह 31 रन ही बना सके। 2024 में वह 10 बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो गए। जिस कारण उन्हें सिडनी में खुद को ड्रॉप करना पड़ा। ऐसे में रोहित का टेस्ट कप्तान बने रहना बहुत मुश्किल है।
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 2 टेस्ट में कप्तानी की। पर्थ में टीम को जीत मिली, लेकिन सिडनी टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया। मुकाबले की पहली पारी में ही बुमराह इंजर्ड हो गए। जिसके बाद वह दोबारा बॉलिंग नहीं कर सके, इस कारण भारत दूसरी पारी में दबाव भी नहीं बना सका।
बुमराह हमेशा ही फिटनेस से जूझते रहते हैं, भारत में तो जीतने के लिए बुमराह का सभी मैच खेलना जरूरी भी नहीं है। इसलिए उन्हें परमानेंट कप्तान नहीं बनाया जा सकता। फिर भी टीम को 1 या 2 उप कप्तान बनाने होंगे, जो बुमराह की गैरमौजूदगी में जिम्मेदारी संभाले।
ऋषभ पंत
भारत की मौजूदा टीम में 3 ही प्लेयर्स ऐसे हैं, जिनकी प्लेइंग-11 में जगह खतरे में नहीं है। जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत। यशस्वी फिलहाल बहुत यंग है और पंत पिछले 6 साल में दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर बैटर बन चुके हैं।
पंत इस फॉर्मेट में टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेल चुके हैं। सिडनी में भी मुश्किल पिच पर उनकी ही पारियों से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छा टारगेट दिया था। लेकिन उन्हें कप्तान बनाना थोड़ा रिस्की हो सकता है, क्योंकि उनकी बैटिंग भी बहुत रिस्की होती है। लेकिन भारत अगर उन्हें कप्तान बनाता है तो टीम को उनकी बैटिंग की तरह ही शॉकिंग लेकिन पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं।
Indian Team Captain: विराट कोहली को कप्तान बनाया जा सकता है लेकिन वे कुछ सालों पहले कप्तानी छोड़ चुके है। क्योंकि इससे उनकी बैटिंग पर असर पड़ रहा था।
