Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • ट्रंप के दौर में टूटता ‘अमेरिकन ड्रीम’: भारतीय छात्रों को हर दिन डिपोर्ट का डर
  • देश-विदेश

ट्रंप के दौर में टूटता ‘अमेरिकन ड्रीम’: भारतीय छात्रों को हर दिन डिपोर्ट का डर

Shital Sharma June 29, 2025

 indian students deportation 2025: अमेरिका में भारतीय छात्र पासपोर्ट लेकर क्लास जा रहे

 indian students deportation 2025: “हर दिन पासपोर्ट साथ लेकर क्लास जाना पड़ता है। सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है।”
ये शब्द अमेरिका में पढ़ रहे एक भारतीय छात्र के हैं, जो उस डर को बयां करते हैं जो डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के चलते भारतीय छात्रों के बीच गहराता जा रहा है।

 4.25 लाख भारतीय छात्र, लेकिन अब असुरक्षित

अमेरिका की यूनिवर्सिटीज़ में इस समय लगभग 4.25 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं, जो कि विदेशी छात्रों में सबसे बड़ी संख्या है। लेकिन वीज़ा नियमों की सख्ती, ICE (Immigration and Customs Enforcement) की छापेमारी और सोशल मीडिया की निगरानी ने छात्रों का मानसिक संतुलन बिगाड़ दिया है।

 indian students deportation fear under trump visa ice raid 2025 

 स्टूडेंट्स की आपबीती: “सपने के साथ डर भी आया”

 “घर जाना छोड़ दिया, कहीं वापसी न हो पाए”

सादिक अहमद, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के छात्र ने बताया:
“इस बार समर वैकेशन में भारत नहीं गया। कई विदेशी छात्रों को अमेरिका में दोबारा एंट्री नहीं मिली। अगर मैं फंसा तो डिग्री भी अधूरी रह जाएगी।”

 “सोशल मीडिया पर चुप्पी जरूरी है”

आकाशदीप, कोलंबिया यूनिवर्सिटी के छात्र का कहना है:
“कुछ छात्रों को ICE ने इसलिए उठा लिया क्योंकि उन्होंने एक पोस्ट को लाइक किया था। अब हम सोशल मीडिया साइलेंस में जी रहे हैं।”

 “जॉब छोड़नी पड़ी, अब घरवाले अकेले लोन चुका रहे”

मेघना, स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी की छात्रा:
“सपने थे कि पढ़ाई के बाद यहीं नौकरी करूंगी। पर अब डर लगता है कि कोई नस्लीय टिप्पणी या शिकायत कर दे। जॉब छोड़ दी है, स्ट्रेस में पढ़ाई भी नहीं हो पा रही।”

 कुछ छात्र अब भी आशान्वित

अखिल कुमार (टैक्सस यूनिवर्सिटी):
“यह सिर्फ एक दौर है, जो निकल जाएगा। जो छात्र नियम मानते हैं उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। वीसा नियमों की सख्ती हर देश में होती है।”

  वीजा और ICE रेड्स का डर?

  • डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के तहत अमेरिका में वीजा स्क्रूटनी और डिपोर्टेशन कार्रवाई तेज़ हुई है।
  • F1 वीज़ा पर पढ़ने वाले छात्रों के लिए जॉब और यात्रा की स्वतंत्रता सीमित कर दी गई है।
  • ICE टीमों द्वारा हॉस्टल्स और जॉब लोकेशनों पर छापे मारे जा रहे हैं।
  • सोशल मीडिया पर एक्टिविटी भी अब निगरानी में है, और किसी भी पोस्ट को “राजनीतिक विरोध” या “आक्रामक व्यवहार” के रूप में देखा जा सकता है।

 indian students deportation fear under trump visa ice raid 2025 

अमेरिका में भारतीय छात्रों का भविष्य ?

अमेरिका में शिक्षा ग्रहण करना लाखों भारतीय युवाओं का सपना रहा है, लेकिन बदलती राजनीतिक हवाओं ने इस सपने को डर और असुरक्षा में बदल दिया है। कई छात्रों ने EMI चुकाने का जिम्मा माता-पिता पर छोड़ दिया, कुछ ने घर न जाने का फैसला लिया, और कुछ ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली।

जहां एक ओर अमेरिका को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रणाली माना जाता है, वहीं अब यह भारतीय युवाओं के लिए अस्थिर और अनिश्चित बनता जा रहा है।

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव! 

Read More :- कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस: आरोपी शिक्षक की नौकरी गई, 2 स्टूडेंट सस्पेंड

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: कोलकाता लॉ कॉलेज रेप केस: CCTV में दबंगों की करतूत, 4 आरोपी गिरफ्तार
Next: IND vs ENG Women’s T20I: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 97 रनों से हराया, मंधाना ने ठोका शानदार शतक…

Related Stories

खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.