क्या है शर्ते?
जवान इसका इस्तेमाल सिर्फ व्यू-ऑनली मोड में कर सकेंगे। वे न तो इंस्टाग्राम पर मेलजोल बढ़ाएं और न ही उन्हें किसी भी कंटेंट को पोस्ट करने, लाइक या कमेंट करने की ही इजाजत मिलेगी।

गैर-गोपनीय जानकारी शेयर कर सकेंगे
वॉट्सएप, टेलीग्राम जैसे एप्स पर गैर-गोपनीय जानकारी जवान शेयर कर सकेंगे। इसके अलावा Youtube और X का इस्तेमाल केवल जानकारी के लिए किया जा सकेगा। वहीं, Linkedin, स्काइप और सिग्नल एप के लिए भी नई गाइडलाइन जारी की गई है।
2020 में किया था बैन
दरअसल 2020 में सरकार ने सेना के जवानों और अधिकारियों को अपने फोन से डेली हंट News App, Facebook, Instagram, Tiktok, Zoom और PUBG सहित 89 एप हटाने का आदेश दिया था। दरअसल इन APP के जरिए देश की संवेदनशील सूचनाएं लीक होने का खतरा बना हुआ था।
जवानों को फायदा
Indian Army Social Media Policy: नई गाइडलाइन में सेना को इसका एक फायदा यह भी होगा कि इससे जवान फर्जी और भ्रामक पोस्ट से जुड़ी जानकारियां अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शेयर कर सकेंगे। इसी तरह की पाबंदियां यूट्यूब और X जैसे अन्य सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी जारी रहेंगी।
