Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • भारतीय सेनाः 1971 में भी अमेरिका पाकिस्तान के साथ था, आज भी वही रवैया?
  • Top Story
  • देश-विदेश

भारतीय सेनाः 1971 में भी अमेरिका पाकिस्तान के साथ था, आज भी वही रवैया?

Shital Sharma August 5, 2025

भारतीय सेना ने पुराना अखबार शेयर कर ट्रम्प को दिया इतिहास का जवाब

भारतीय सेना की ईस्टर्न कमान ने मंगलवार को एक ऐसा ट्वीट किया जिसने सोशल मीडिया और रणनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। सेना ने 5 अगस्त 1971 के एक अखबार की कटिंग पोस्ट करते हुए लिखा:

“इस दिन, उस साल, युद्ध की तैयारी 05 अगस्त 1971, फैक्ट जानें। 1954 से अब तक (1971) पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर के अमेरिकी हथियार भेजे गए।“

ये पोस्ट सिर्फ इतिहास की याद दिलाने के लिए नहीं था। यह एक राजनीतिक और कूटनीतिक जवाब था — अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत पर टैरिफ की धमकी के बाद।

 indian army 1971 newspaper pakistan us weapons trump india tariff warning 

क्या इतिहास खुद को दोहरा रहा है?

1971 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनी, तब अमेरिका ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया।

  • 1954 से 1971 तक अमेरिका ने पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर के हथियार दिए।
  • चीन ने भी पाकिस्तान को सस्ते दामों पर हथियारों की सप्लाई की।
  • फ्रांस और सोवियत संघ ने पाकिस्तान को हथियार देने से इनकार किया था।
  • भारत ने नाटो देशों से बात की, लेकिन अमेरिका ने मदद की बजाय पाकिस्तान का समर्थन किया।

आज, 2025 में, जब भारत रूस से तेल खरीद रहा है, तो ट्रम्प एक बार फिर भारत को धमका रहे हैं।

ट्रम्प की धमकी: “भारत पर 25% टैरिफ लगेगा”

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को एक पोस्ट में लिखा:

“भारत को परवाह नहीं कि रूस के हमलों में कितने लोग मर रहे हैं। इसलिए, मैं भारत पर भारी टैरिफ लगाने जा रहा हूं।“

Trump Sends Nuclear Subs Near Russia Warns Medvedev

ये टैरिफ पहले 1 अगस्त से लागू होना था, अब 7 अगस्त से लागू होगा।

  • भारत पर 25% टैरिफ,
  • पाकिस्तान पर 19%,
  • कनाडा पर 35%,
  • लेकिन चीन पर कोई टैरिफ नहीं।

सवाल ये है — अमेरिका किसे सजा दे रहा है? और किसे इनाम?

 indian army 1971 newspaper pakistan us weapons trump india tariff warning 

भारत का जवाब: “आप भी रूस से सामान ले रहे हैं”

भारत सरकार ने पहली बार खुलकर जवाब दिया:

“अमेरिका और यूरोपियन यूनियन आज भी रूस से यूरेनियम, उर्वरक, रसायन और पैलेडियम आयात कर रहे हैं।”
“जब आप ले सकते हैं, तो हम क्यों नहीं?“

भारत ने स्पष्ट कर दिया कि वह अमेरिका के दबाव में नहीं आएगा, चाहे टैरिफ लगे या धमकी।

1971 की कहानी क्यों ज़रूरी है आज?

1971 में जब पाकिस्तान ने बांग्लादेश में अत्याचार किए, तो भारत ने नैतिक और रणनीतिक रूप से हस्तक्षेप किया। पर अमेरिका और चीन पाकिस्तान के साथ खड़े रहे। वो युद्ध सिर्फ सीमा पर नहीं, राजनीतिक मोर्चे पर भी लड़ा गया था। और आज भी कुछ वैसा ही हो रहा है अंतर सिर्फ ये है कि अब युद्ध तेल, टैरिफ और बयानबाज़ी का है।

इतिहास की गूंज: एक ट्वीट, जो बहुत कुछ कह गया

भारतीय सेना का एक X (पूर्व Twitter) पोस्ट एक साफ संकेत है कि भारत को सब याद है। जब दुनिया दो धड़ों में बंटी थी, तब भी भारत ने गुटनिरपेक्ष रहकर अपने हितों को प्राथमिकता दी। आज भी भारत अपने फैसलों में स्वतंत्र है, चाहे वो रूस से तेल खरीदना हो या अमेरिका की नाराज़गी झेलना।

इतिहास अगर याद नहीं रखा जाए, तो वह खुद को दोहराता है

भारत अब 1971 वाला भारत नहीं है लेकिन उस दौर से सीखा जरूर है।भारत न तो किसी का पिछलग्गू है, न किसी धमकी से डरता है। और अगर कोई भूल जाए कि कौन किसके साथ था, तो भारतीय सेना जैसे संस्थान याद दिलाने से नहीं चूकते। 

Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: PAK vs WI T20 Series Win: वेस्टइंडीज को 13 रन से हराकर पाकिस्तान ने टी-20 सीरीज जीती!
Next: Chhattisgarh: यात्रीगण कृपया ध्यान दे…30 ट्रेनें 16 दिन तक कैंसिल MP-बिहार-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों के यात्री होंगे परेशान

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.