Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP NEWS :इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बेटियों ने रचा इतिहास,एमपी की बॉलर क्रांति के गांव में जश्न
  • मध्य प्रदेश

MP NEWS :इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बेटियों ने रचा इतिहास,एमपी की बॉलर क्रांति के गांव में जश्न

Taruna Samariya November 3, 2025

India Women’s Cricket World Cup 2025 Celebration : छतरपुर में क्रिकेट बॉलर क्रांति गौड़ इंडिया की वर्ल्ड चैंपियन टीम बनने पर उनके गांव में जबरदस्त जश्न मनाया जा रहा है। खासकर छतरपुर जिले के छोटे से ग्राम घुवारा में खुशी से परिजन और स्थानीय लोग झूम रहे हैं। वहीं भोपाल और इंदौर में भी आतिशबाजी के बीच उत्सव का माहौल बना हुआ है।

MP की बॉलर क्रांति गौड़

क्रांति गौड़ छतरपुर जिले के घुवारा गांव की हैं, जिनका क्रिकेट सफर संघर्षों से भरा रहा। उनके पिता पुलिस आरक्षक थे, लेकिन विभागीय वजहों से नौकरी चली गई। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने मजदूरी करके उनका और परिवार का भरण-पोषण किया।

बचपन में क्रांति ने नंगे पांव क्रिकेट खेलना शुरू किया और टेनिस बॉल से अभ्यास किया। 14 साल की उम्र में उन्होंने लेदर बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया और स्थानीय टूर्नामेंटों में दमदार प्रदर्शन कर राज्य टीम में जगह बनाई। इसके बाद उनका राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ और अब वह भारत की महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज हैं।

READ MORE :लापरवाही, आंख के ऑपरेशन में छोड़े लेंस के टुकड़े, अब मरीज को देने होंगे 1 लाख रुपए

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में क्रांति का शानदार प्रदर्शन

क्रांति ने वर्ल्ड कप में अब तक कुल 9 विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने 10 ओवर में मात्र 20 रन देकर 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता।

सेमीफाइनल में भी क्रांति ने ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक बल्लेबाज एलिसा हीली का विकेट लेकर टीम को शानदार सफलता दिलाई। उनके इस प्रदर्शन से छतरपुर सहित पूरा मध्य प्रदेश गर्व महसूस कर रहा है।

जीत का जश्न

ति के गांव घुवारा में परिजन और स्थानीय लोग खुशी से झूम उठे हैं। गांव में भारत की जीत के लिए हवन-पूजन और यज्ञ का आयोजन हुआ। लोग भारत की टीम की सफलता पर गर्व कर रहे हैं। भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में भी भारत के महिला टीम की जीत की खुशी में आतिशबाजी हुई और जश्न मनाया गया।

इससे साबित होता है कि मध्य प्रदेश के छोटे छोटे गांवों से निकलकर भी प्रतिभा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकती है। क्रांति गौड़ की क्रिकेट क्रांति ने छतरपुर सहित पूरे प्रदेश में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। उनके संघर्षपूर्ण सफर और बेहतरीन प्रदर्शन से युवाओं को प्रेरणा मिल रही है कि वे भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

यह जश्न केवल जीत का उत्सव नहीं, बल्कि मेहनत, समर्पण और परिवार के समर्थन की विजय भी है, जो मध्य प्रदेश को महिला क्रिकेट की विश्व रणभूमि पर स्थापित करता है।​

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: GWALIOR: लापरवाही, आंख के ऑपरेशन में छोड़े लेंस के टुकड़े, अब मरीज को देने होंगे 1 लाख रुपए
Next: BHOPAL News: बड़ी बहन ने भाई को दिया दूसरा जीवन, एम्स भोपाल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट

Related Stories

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.