Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • 3 कप्तान, और 20 वनडे बाद भारत ने जीता टॉस, राहुल का टोटका आया काम
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

3 कप्तान, और 20 वनडे बाद भारत ने जीता टॉस, राहुल का टोटका आया काम

himani Shrotiya December 6, 2025
India Wins Toss After 20 ODIs: विशाखापट्टनम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और आखरी वनडे खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और इस टॉस के साथ ही कप्तान राहुल शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया। 

 KL राहुल का टोटका

जबसे ये सीरीज शुरू हुई है बीते 2 मैचों में इंडिया टॉस नहीं जीत पाई। रांची के बाद रायपुर वनडे में भी टॉस हारने से निराश KL राहुल ने विशाखापत्तनम में टॉस जीतने के लिए एक टोटका आजमाया। उन्होंने दाएं हाथ की जगह बाएं हाथ से टॉस के लिए सिक्का उछाला। साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने हेड्स बोला और सिक्का टेल के रूप में केएल के पक्ष में गिरा। इसी के साथ दाएं हाथ की जगह बाएं हाथ से सिक्का उछालने का राहुल का टोटका काम कर गया।

India Wins Toss After 20 ODIs: राहुल का रिएक्शन वायरल

इस मैच में टॉस जीतने के बाद KL राहुल का रिएक्शन शानदार रहा। उन्होंने टॉस जीतने के बाद छोटा सा सेलिब्रेशन भी किया और उसके बाद हर्षित राणा और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी उन्हें बधाई दी।

टॉस जीतने के बाद KL राहुल का रिएक्शन
टॉस जीतने के बाद KL राहुल का रिएक्शन

2 साल बाद सफलता

India Wins Toss After 20 ODIs: दरअसल, 2 साल और लगातार 20 वनडे मैच के बाद भारतीय टीम ने टॉस जीता है।  इससे पहले साल 2023 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में इंडियन टीम टॉस जीती थी। उस वक्त रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान थे। इसके बाद से ही भारतीय टीम वनडे में टॉस नहीं जीत सकी। रोहित के अलावा शुभमन गिल और केएल राहुल ने भी कप्तानी संभाली। रोहित ने 20 में से 12 मैच में कप्तानी की थी तो शुभमन ने 3 वनडे में कप्तानी की। वहीं राहुल ने 5 वनडे में कप्तानी की थी। अब इतने वक्त बाद राहुल ने अपने छठे वनडे में टॉस हारने के सिलसिले को खत्म कर दिया। 

Playing 11

Here’s a look at #TeamIndia‘s Playing XI for the series decider 🙌

Updates ▶️ https://t.co/HM6zm9o7bm#INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/SAeo0okUT8

— BCCI (@BCCI) December 6, 2025

टीम इंडिया के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, लगातार 20वीं बार टॉस हारा भारत

India Consecutive Toss Losses: रायपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीद दूसरा वनडे खेला जा रहा है। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। वहीं इसी के साथ भारत के नाम के शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है।

रोहित शर्मा, शुभमन गिल और फिर KL राहुल तीनों वनडे मैचों में लगातार टॉस हारते रहे
शुभमन गिल, रोहित शर्मा और फिर KL राहुल तीनों वनडे मैचों में लगातार टॉस हारते रहे

रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसी के साथ रोहित ने भारत में 9 हजार रन पूरे कर लिए हैं। हिटमैन से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड और विराट कोहली भारतीय पिच पर यह कारनामा कर चुके हैं। पूरी खबर…

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Rajnandgaon Maths Park: बच्चों के लिए गणित बना खेल, शिक्षकों ने अपने 10 लाख रुपए खर्च कर बनाया मैथ्स पार्क
Next: DGCA के नियम सबके लिए तो केवल IndiGo ही क्यों हुई फेल?

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.