Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी के बाद 25 लोगों का रेस्क्यू: बर्फ में फंसे लोग, पानी में डूबते गांव
  • Top Story
  • देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी के बाद 25 लोगों का रेस्क्यू: बर्फ में फंसे लोग, पानी में डूबते गांव

Shital Sharma October 8, 2025

 जानिए क्यों भारत का मौसम बना आफत और राहत की कहानी

India Weather Alert Snowfall, Floods & Cold Wave

उत्तर में बर्फ, पूरब में बाढ़ और बीच में बढ़ती ठंड!

भारत इस समय मौसम की ऐसी करवट से गुजर रहा है, जहां एक तरफ ऊंचे पहाड़ बर्फ से ढक गए हैं, तो दूसरी ओर मैदानी इलाकों में पानी ने ज़िंदगी की रफ्तार रोक दी है।

कभी ये सब किताबों में पढ़ा करते थे – “विविधता में एकता” – लेकिन आज जब जम्मू-कश्मीर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है और बिहार के गांव पानी में डूब रहे हैं, तो लगता है कि ये विविधता सिर्फ संस्कृति तक सीमित नहीं रही… अब मौसम भी यही कहानी सुना रहा है।

kedarnath-badrinath-first-snowfall-rajasthan-rainfall-alert 

पहाड़ों पर बर्फ की चादर और राहत की रेस

पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी ने कहर बरपाया है। डोडा जिले में सेना ने एक असली हीरो की तरह 25 बकरवाल आदिवासियों को उनके जानवरों सहित बचाया, जो बर्फीले तूफान में फंस गए थे। सोनमर्ग में 20 इंच बर्फ गिर चुकी है, और लद्दाख के जोजी-ला दर्रे पर BRO की टीम बर्फ हटाकर रास्ता साफ कर रही है।

Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में तापमान -0.5°C तक गिरी है। लेकिन सबसे दर्दनाक खबर आई बिलासपुर से, जहां एक बस पर लैंडस्लाइड हुआ और 16 जिंदगियां खत्म हो गईं। ये सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम और सतर्कता के सवाल भी हैं।

darjeeling-landslide-death-toll-tourists-stranded-vaishno-devi-cancelled

उत्तराखंड में बर्फ, बिहार में बाढ़

केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद श्रद्धालुओं ने सफेद चादर ओढ़े मंदिरों के दर्शन किए। लेकिन वहीं बिहार में हालात बिल्कुल उलटे हैं – सुपौल, मधुबनी, अररिया जैसे जिले पानी-पानी हो चुके हैं। सिर्फ मधुबनी में 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। नेपाल की ओर से आई बारिश ने नदियों को रौद्र रूप दे दिया है।

अब सर्दी की आहट भी सुनाई देने लगी है…

पहाड़ी राज्यों की बर्फबारी का असर अब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में साफ दिख रहा है। दिन का तापमान 20°C से नीचे गिरने लगा है और सुबह-शाम ठिठुरन शुरू हो गई है। हरियाणा में दिवाली के बाद ठंड और बढ़ने का अनुमान है। मध्यप्रदेश में भी तापमान गिरने से लोगों ने अलमारी से स्वेटर और रजाई निकाल ली है।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: LPG Cylinder Blast: जयपुर-अजमेर हाईवे पर रातभर गूंजते रहे सिलेंडर ब्लास्ट, आग के दरिया में तब्दील हुआ पूरा इलाका
Next:  जयपुर: हाईवे पर 300 सिलेंडर फटे, टैंकर में लगी आग और जिंदा जला ड्राइवर

Related Stories

जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना,  RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
मार्केट
  • Top Story
  • फाइनेंस

होली पर ईरान-इजराइल वॉर ने बिगाड़ा बाजार का मूड,  झटके में 9 लाख करोड़ स्वाहा

Narendra Singh March 4, 2026
दुबई में अटैक
  • Top Story
  • देश-विदेश

Iran Israel war: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, तेहरान-बेरूत पर इजराइली बमबारी तेज

Narendra Singh March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा,युवक की मौत, बहन गंभीर
  • रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी
  • CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला
  • Tips For Happy Holi: होली की शुभकामनाएं देते हुए भूलकर न लगाएं ये रंग!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.