Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • भारत ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप, कुलदीप ने लिए 8 विकेट
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

भारत ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप, कुलदीप ने लिए 8 विकेट

himani Shrotiya October 14, 2025

India vs West Indies 2025: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन टीम इंडिया की शानदार जीत के साथ हुआ। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। पहले टेस्ट में भी भारत ने पारी और 140 रन से जीत दर्ज की थी। इस तरह टीम इंडिया ने कैरेबियाई दौरे पर ऐतिहासिक क्लीन स्वीप किया।

भारत की आसान जीत

दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 248 रन बनाए। जवाब में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 518 रन बनाए और 270 रन की विशाल बढ़त हासिल की। भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन की शानदार पारी खेली, वहीं युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की दमदार पारी खेलकर टीम की नींव मजबूत की।

इसके बाद फॉलो ऑन खेल रही वेस्टइंडीज टीम दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने केवल तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। केएल राहुल ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई और वे 58 रन बनाकर नाबाद लौटे।

गिल मे जीती पहली टेस्ट सीरीज

भारत की ओर से यह सीरीज कई मायनों में खास रही। युवा कप्तान शुभमन गिल ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज में ही टीम को क्लीन स्वीप दिलाकर शानदार शुरुआत की है। उनकी कप्तानी में बल्लेबाजों ने जहां दमदार प्रदर्शन किया, वहीं गेंदबाजों ने भी लगातार विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाए रखा।

गिल की कप्तानी में टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाई और बल्लेबाजी में लय बनाए रखी। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल जैसे युवा खिलाड़ियों ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया।

कप्तान शुभमन गिल
कप्तान शुभमन गिल

India vs West Indies 2025: गेंदबाजों ने दिखाया कमाल 

टीम इंडिया की इस जीत में स्पिन गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही। दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब मिला।

That winning feeling 🤗#TeamIndia Captain Shubman Gill receives the @IDFCFirstBank Trophy from BCCI Vice President Mr. Rajeev Shukla 🏆👏#INDvWI | @ShuklaRajiv | @ShubmanGill pic.twitter.com/z92EYl7ed7

— BCCI (@BCCI) October 14, 2025

भारत WTC पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर पहुंचा

India vs West Indies 2025: इस जीत के साथ भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। 2-0 की सीरीज जीत के बाद भारत अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अगर टीम आने वाले मैचों में भी इस लय को बरकरार रखती है, तो WTC फाइनल में जगह पक्की करने की राह आसान हो सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज

तेगनारायण चंद्रपॉल, जोन कैम्पबेल, एलिक एथनाज, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप, टेविन इमलाक (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खैरी पीयर, जोमेल वारिकन, एंडरसन फिलिप, जैडन सील्स।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal: खड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग…कई गाड़ियां चपेट में आने से बची
Next: Cabinet decisions: 1.5 लाख पेंशनर्स को राहत, किसानों को मिलेगा सोयाबीन पर भावांतर, कोदों-कुटकी के रेट तय

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.