Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, 7 विकेट से हारा पाकिस्तान…सूर्य कुमार ने खेली कप्तानी पारी
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, 7 विकेट से हारा पाकिस्तान…सूर्य कुमार ने खेली कप्तानी पारी

himani Shrotiya September 14, 2025

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने छक्का लगाकर ये मैच जिताया। पाकिस्तान ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 16 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। जीत के बाद खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। 

टारगेट का पीछा करते हुए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे। लेकिन शुभमन गिल 7 गेंद पर 10, अभिषेक शर्मा 13 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं तिलक वर्मा को 31 रनों के बाद पवेलियन लौटना पड़ा। तीनों ही विकेट सईम अयूब को मिले।

सूर्या-तिलक की 50 पार्टनरशिप

11वें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप । सईम अयूब ने तिलक वर्मा को 13वें ओवर में आउट कर दिया। तिलक 31 रन बनाकर आउट हो गए। सईम का ये तीसरा विकेट था।

पाकिस्तान की शुरूआत में ही  पारी लड़खड़ा गई। पाकिस्तान ने 19 ओवर में 9 विकेट गंवा दिए हैं शाहिन शाह अफरीदी क्रीज पर हैं। उन्होंने लगातार 2 छक्के जड़े। 

India Pakistan Match
India Pakistan Match

कुलदीप यादव को तीसरा विकेट

कुलदीप यादव ने 17वें ओवर में तीसरा विकेट हासिल किया। कुलदीप ने साहिबजादा फरहान को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। यह कुलदीप का तीसरा विकेट है।

शुरूआत  मं हीं लड़खड़ाई पाक टीम

भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भारत को पहले ही ओवर में विकेट दिलाया। हार्दिक की गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने कैच पकड़ किया। और सईम अयूब को बिना खात खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा। वे लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए हैं। पंड्या के इस ओवर से 5 रन आए।

इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने भारत को लगातार दूसरे ओवर में विकेट दिलाया। उन्होंने मोहम्मद हारिस को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। हारिस 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बुमराह ने इनस्विंग यॉर्कर डाली, जो फखर के पैर पर लगी। जिसे अंपायर ने आउट करार दिया था।

Hardik Pandya 🤝 Jasprit Bumrah#TeamIndia 🇮🇳 making early inroads and how! 👏👏

Updates ▶️ https://t.co/W2OEWMTVaY#AsiaCup2025 | @hardikpandya7 | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/RSqNkKFqpl

— BCCI (@BCCI) September 14, 2025

सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ

टॉस के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया। दोनों ने एक-दूसरे से नजरें तक नहीं मिलाई। बता दे की, इंटरनेशनल मैचों में टॉस के बाद दोनों कप्तानों के हाथ मिलाने की परंपरा रही है।

India vs Pakistan:टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

All Set & Raring To Go 👍 💪

It’s Match No. 2️⃣ for #TeamIndia 🇮🇳 in #AsiaCup2025 pic.twitter.com/vKUgTJ1HAD

— BCCI (@BCCI) September 14, 2025

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर में तेज रफ्तार कार 16 फीट नीचे गिरी, सात की दर्दनाक मौत से दहला शिवदासपुरा इलाका
Next: नेपाल में सियासी तूफान: इस्तीफा देकर छिपे ओली,  महिला पीएम की नई शुरुआत

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.