Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • भारत को लगा जीत का तिलक…पाकिस्तान 5 विकट से हारा, 9वीं बार Asia Cup जीता भारत
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

भारत को लगा जीत का तिलक…पाकिस्तान 5 विकट से हारा, 9वीं बार Asia Cup जीता भारत

himani Shrotiya September 28, 2025

India vs Pakistan Final: भारत ने 9वीं बार एशिया कप जीत लिया है। पाकिस्तान को भारत ने  5 विकट से मात दी। 147 रन का टारगेट भारतीय टीम ने 20वें ओवर की चौथी बॉल पर हासिल किया। रिंकू सिंह पहली बार मैदान में उतरे और चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। तिलक वर्मा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।

𝗖. 𝗛. 𝗔. 𝗠. 𝗣. 𝗜. 𝗢. 𝗡. 𝗦 🏆

A dominant performance capped by an unbeaten campaign 💪

Congratulations to #TeamIndia on winning #AsiaCup2025 🇮🇳 🥳

Scorecard ▶️ https://t.co/0VXKuKPkE2#Final pic.twitter.com/n9fYeHfByB

— BCCI (@BCCI) September 28, 2025

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। वहीं पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 57 रन बनाए। तिलक ने 50 पूरी हो चुकी है। ये तिलक की Asia Cup की पहली फिफ्टी है।

तिलक-सैमसन की फिफ्टी पार्टनरशिप

12वें ओवर में तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। 13वें ओवर में संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अबरार ने साहिबजादा फरहान के हाथों कैच कराया। 

भारत को तीसरा झटका

भारत को शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लगा। भारतीय टीम के 4 ओवर में टॉप-3 बैटर्स पवेलियन लौट गए। चौथे ओवर की आखिरी बॉल पर फहीम ने शुभमन गिल को हारिस रऊफ के हाथों कैच कराया। गिल 12 रन ही बना सके। ये फहीम का दूसरा विकेट था।

अभिषेक शर्मा, सूर्या नहीं टिके

भारत ने दूसरे ओवर की पहली बॉल पर ही विकेट गंवा दिया। यहां अभिषेक 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फहीम ने हारिस रऊफ के हाथों कैच कराया। अभिषेक इस टूर्नामेंट में पहली बॉल पर 30 रन से कम स्कोर पर आउट हुए हैं।

वहीें तीसरे ओवर में भारतीय टीम ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने कप्तान आगा के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में फ्लड लाइट में खराबी के कारण खेल को रोक दिया गया है।

बुमराह ने बनाया हारिस का मजाक

जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के हारिस रऊफ के फाइटर जेट वाले इशारे पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने हारिस को बोल्ड किया फिर फाइटर जेट गिरने का इशारा करते हुए उनका मजाक बनाया। हारिस ने भारत के खिलाफ सुपर-4 के मैच में फैंस को चिढ़ाने के लिए बाउंड्री के पास फाइटर जेट गिराने के इशारे किए थे। इसकी शिकायत ICC के पास गई

I want 1000 likes for this man 🔥🔥
Bumrah literally done this in front of Haris Rauf 😭🔥🔥🔥 #indvspak2025 || #AsiaCupFinal pic.twitter.com/3bfBMYjgn0

— Andy Pycroft 👽 (@Rahu_Ketu_12) September 28, 2025

आगा ने रवि शास्त्री से बात नहीं की

फाइनल से ठीक पहले टॉस के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद इंडियन फैंस पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली को खूब ट्रोल कर रहे हैं। सलमान अली आगा ने टॉस के दौरान प्रेजेंटर रवि शास्त्री से बात करने से मना कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान के दिग्गज वकार यूनिस को बुलाया गया।

बता दें कि ACC को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न्यूट्रल प्रेजेंटर रखने का रिक्वेस्ट किया था। ऐसे में जब ACC BCCI के पास इस रिक्ववेस्ट को लेकर पहुंचा तो BCCI ने साफ मना कर दिया कि शास्त्री को रिप्लेस नहीं किया जा सकता। इसके बाद फिर बीच का रास्ता ये निकला कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा यहां पेसर वकार यूनिस से बात करें जबकि सूर्य पूर्व कोच रवि शास्त्री से।

“Toss update: India won the toss and elected to bowl 🏏🔥 All eyes now on Pakistan’s batting! 💚🇵🇰 #AsiaCupFinal”#PakVsInd #AsiaCupFinal #TossTime #CricketFever #DubaiStadium #PCT #TeamGreen #FinalClash #pakistancricket pic.twitter.com/DgmNerfJQT

— Asad Hashmi (@asadhashmi66) September 28, 2025

 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Selena Gomez Wedding: सेलेना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल!
Next: aaj ka rashifal in hindi: 29 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”

Related Stories

nationmirror
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.