IND vs NAM Match: भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नामीबिया को 210 रनों का टारगेट दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए।
Innings Break!
On the back of a powerful batting show, #TeamIndia set a target of 2⃣1⃣0⃣ 🎯
Over to our bowlers 👉
Scorecard ▶️ https://t.co/SQLoaZjq98#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNAM pic.twitter.com/uDOZ70cUvP
— BCCI (@BCCI) February 12, 2026
ईशान का अर्धशतक
नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अभिषेक शर्मा की तबियत ठीक नहीं है इसलिए उनकी जगह ओपनिंग करने संजू सैमसन आए। ओपनिंग करते हुए संजू सैमसन ने 8 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 22 रन बनाए। वहीं ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 61 रन बनाकर अर्धशतक लगाया। तीसरे नंबर पर उतरे तिलक वर्मा ने 25, कप्तान सूर्य कुमार यादव 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
A blistering knock! 🔥
Ishan Kishan got to his half-century in style en route to 6️⃣1️⃣(24) 💪
Updates ▶️ https://t.co/SQLoaZjq98#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNAM | @ishankishan51 pic.twitter.com/H2mLWp1SQD
— BCCI (@BCCI) February 12, 2026
हार्दिक की धुंआधार बल्लेबाजी
हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 4 छक्के 4 चौके लगाकर 52 रनों की पारी खेली। शिवम दूबे 23, रिंकू सिंह 1, अक्षर पटेल 0, वरुन चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह 2 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने आखरी दो मैचों में सबसे ज्यादा विकेट खोए।

नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने 4 विकेट झटके। बेन शिकोंगो, JJ स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज को 1-1 विकेट मिला।
IND vs NAM Match: प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कैप्टन), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कैप्टन), JJ स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबन ट्रम्पलमैन, मलान करुगेर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हिंगो।
