Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • India vs England 3rd day: भारत को मिली 6 रन की बढ़त, दूसरी पारी में स्कोर 90/2!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

India vs England 3rd day: भारत को मिली 6 रन की बढ़त, दूसरी पारी में स्कोर 90/2!

Hema Gupta June 23, 2025

India vs England 3rd day: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल रोमांच से भरपूर रहा। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 465 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत को पहली पारी में 6 रन की मामूली बढ़त मिली।

Read More: Lalit Upadhyay Hockey Retirement: वाराणसी के ललित उपाध्याय ने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा!

ब्रूक की 99 रन की पारी, बुमराह का पांच विकेट हॉल..

तीसरे दिन इंग्लैंड की ओर से सबसे शानदार प्रदर्शन हैरी ब्रूक ने किया। उन्होंने 99 रनों की जबरदस्त पारी खेली, लेकिन अपने शतक से एक रन पहले प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाया और पांच विकेट चटकाए। बुमराह ने इस पारी में 5 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार ऐसा कारनामा किया और कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

बुमराह ने रचा इतिहास, SENA देशों में 150 विकेट पूरे..

बुमराह अब SENA (South Africa, England, New Zealand, Australia) देशों में 150 टेस्ट विकेट लेने वाले एशिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पारी को 465 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

𝙈𝙖𝙜𝙞𝙘 🪄 𝙈𝙖𝙣!

Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/jAECBHHFOX

— BCCI (@BCCI) June 22, 2025

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत, जायसवाल सस्ते में आउट

भारत ने दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को ओपनिंग पर उतारा, लेकिन जायसवाल केवल 4 रन बनाकर ब्रायडन कार्स की गेंद पर विकेटकीपर जेमी स्मिथ को कैच थमा बैठे। पहला विकेट 16 रन पर गिरा।

साई सुदर्शन ने संभाली पारी, लेकिन 30 रन पर आउट

पहली पारी में खाता न खोल पाने वाले डेब्यूटांट साई सुदर्शन ने दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन किया और केएल राहुल के साथ साझेदारी बनाई। उन्होंने 30 रन बनाए, लेकिन फिर बेन स्टोक्स की गेंद पर जैक क्राउली को कैच थमा बैठे। भारत का दूसरा विकेट 82 रन पर गिरा।

दिन खत्म होने तक भारत का स्कोर 90/2, कुल बढ़त 96 रन

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 47 रन और कप्तान शुभमन गिल 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब 96 रन की हो गई है।

STUMPS ON DAY 3 ✨

India lead by 96 runs, KL Rahul solid as a solid but the star of the show has been Bumrah with 5 wickets haul.

We are going to witness a iconic finish. pic.twitter.com/BZj4EpkusB

— Johns. (@CricCrazyJohns) June 22, 2025

भारत की रणनीति: दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाकर इंग्लैंड पर दबाव

पहली पारी की मामूली बढ़त के बाद भारत अब दूसरी पारी में 300 से अधिक रन बनाकर इंग्लैंड को मुश्किल लक्ष्य देना चाहेगा। इसके लिए केएल राहुल, शुभमन गिल और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों से बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी।

Stumps on Day 3 in Headingley 🏟️#TeamIndia move to 90/2 in the 2nd innings, lead by 96 runs.

KL Rahul (47*) and Captain Shubman Gill (6*) at the crease 🤜🤛

Scorecard ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#ENGvIND pic.twitter.com/JSlTZeG4LR

— BCCI (@BCCI) June 22, 2025

तीसरे दिन का स्कोर…

भारत पहली पारी: 471 रन

इंग्लैंड पहली पारी: 465 रन

भारत दूसरी पारी (तीसरे दिन तक): 90/2 (राहुल 47*, गिल 6*)

भारत की कुल बढ़त: 96 रन

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Crocodile Rescue: बड़वानी तालाब से मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू, 10 दिनों से दहशत में थे ग्रामीण
Next: गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल उपचुनाव: AAP, BJP, कांग्रेस और TMC ने जीतीं सीट

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.