Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • India vs England 2025: आज होगी आर – पार की लड़ाई, भारत ने इंग्लैंड को दिया 371 रन का लक्ष्य…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

India vs England 2025: आज होगी आर – पार की लड़ाई, भारत ने इंग्लैंड को दिया 371 रन का लक्ष्य…

Hema Gupta June 24, 2025

India vs England 2025: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर अपनी दूसरी पारी 364 रन पर खत्म की। इसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का विशाल लक्ष्य दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे। ओपनर बेन डकेट और जैक क्रॉली नाबाद लौटे।

Stumps on Day 4 in Headingley 🏟️

England 21/0, need 350 runs to win

All eyes on the final day of the Test 🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/MJOK5iFmBG

— BCCI (@BCCI) June 23, 2025

चौथे दिन मैच का हाल…

चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 140 गेंदों में 118 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 3 शानदार छक्के शामिल रहे।

He’s steely, He’s Bold 💥

When Rishabh Pant bats, the records are never on hold 😎

Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND | @RishabhPant17 pic.twitter.com/UuNea6WmiS

— BCCI (@BCCI) June 23, 2025

वहीं केएल राहुल ने संयमित और जिम्मेदार पारी खेली, उन्होंने 247 गेंदों में 137 रन बनाए और 18 चौके जड़े। इन दोनों की शतकीय पारियों की बदौलत भारत इंग्लैंड को बड़ा लक्ष्य देने में सफल रहा, जिससे मुकाबले का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ गया।

Innings Break!

Centuries from KL Rahul and vice-captain Rishabh Pant power #TeamIndia to 364 in the 2nd innings 👏👏

Target for England – 3⃣7⃣1⃣

Over to our bowlers 🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#ENGvIND pic.twitter.com/oPPeyNfbj3

— BCCI (@BCCI) June 23, 2025

पहली पारी का हाल…

पहली पारी में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 465 रन बनाए। जवाब में भारत ने भी मजबूत प्रदर्शन किया और 471 रन बनाकर इंग्लैंड पर 6 रन की मामूली बढ़त हासिल की। इस तरह दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा, लेकिन भारत को पहली पारी में मिली यह छोटी बढ़त अंत में अहम साबित हो सकती है।

अब आगे क्या?

अब मुकाबला पूरी तरह से अंतिम दिन पर आ टिका है, जहां दोनों टीमों के सामने बड़ी चुनौती है। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए अभी 350 रन और बनाालने हैं, जबकि भारत को जीत के लिए इंग्लैंड के पूरे 10 विकेट चटकाने होंगे। ऐसे में पांचवें दिन का खेल बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। यह निर्णायक दिन भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कर्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Dewas family suicide case 2025: देवास में जहर खाने से माता-पिता और बेटी की मौत,एक की हालत गंभीर
Next: CM Mohan Yadav Kashi visit: काशी में सीएम मोहन यादव ने मांगा प्रदेश की समृद्धि का आशीर्वाद, अमित शाह की अध्यक्षता में परिषद बैठक में लेंगे हिस्सा

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.