Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs BAN Asia Cup: बांग्लादेश को 41 रन से हराकरफाइनल में पहुंची इंडिया!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs BAN Asia Cup: बांग्लादेश को 41 रन से हराकरफाइनल में पहुंची इंडिया!

Hema Gupta September 25, 2025

IND vs BAN Asia Cup: एशिया कप के सुपर-4 में भारत अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को 41 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ टीम इंडिया के 4 अंक हो गए।

बता दें कि, यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, टॉस जीतकर बांग्लादेश ने गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश 19.3 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

𝗜𝗻𝘁𝗼 𝗧𝗵𝗲 𝗙𝗶𝗻𝗮𝗹! 👍

The winning run continues for #TeamIndia & we seal a place in the summit clash of the #AsiaCup2025, with a game to spare in #Super4! 🙌 pic.twitter.com/AV40ifvIiv

— BCCI (@BCCI) September 24, 2025

टीम इंडिया की बल्लेबाजी…

भारत की शुरुआत धीमी रही लेकिन युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 37 गेंदों पर 75 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनके अलावा हार्दिक पंड्या ने 38 रन और शुभमन गिल ने 29 रन का योगदान दिया। अंत में तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने तेज रन जोड़े और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

India push towards 1️⃣6️⃣8️⃣

Bangladesh enjoyed a fruitful second half keeping a tight lid on the scoring, after fireworks from Abhishek Sharma.

Will 🇮🇳’s bowling might bail them out or will 🇧🇩 record consecutive successful run chases?#INDvBAN #DPWorldAsiaCup2025 #ACC pic.twitter.com/bCIMq3XEUu

— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 24, 2025

प्लेयर ऑफ द मैच

अभिषेक शर्मा को उनकी 75 रन की ताबड़तोड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Yet another explosive innings 🤩
Yet another Player of the Match award 👏

Abhishek Sharma continues his impressive batting form as #TeamIndia record their 2️⃣nd consecutive win in #Super4 & secure a place in the Final! 💪

Scorecard ▶️ https://t.co/bubtcR19RS#AsiaCup2025 pic.twitter.com/XqoOPHfIJ7

— BCCI (@BCCI) September 24, 2025

बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने 2 विकेट लिए जबकि मुस्तफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन को 1-1 सफलता मिली।

बांग्लादेश की बल्लेबाजी…

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर सैफ हसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 69 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। 9 खिलाड़ी डबल डिजिट में भी नहीं पहुंच पाए। टीम 19.3 ओवर में केवल 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और लगातार विकेट निकालते रहे।

भारतीय गेंदबाजी और फील्डिंग…

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3 अहम विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि अक्षर पटेल को एक सफलता मिली। हालांकि, भारतीय फील्डिंग थोड़ी कमजोर दिखाई दी।

टीम ने 16वें से 20वें ओवर के बीच चार आसान कैच छोड़ दिए। खासतौर पर सैफ हसन को कई बार जीवनदान मिला। बुमराह, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव ने कैच टपकाए। इसके बावजूद गेंदबाजों ने वापसी करते हुए जीत अपने नाम की।

मैच की अहम झलकियां…

1. 5वें ओवर में बुमराह ने सैफ हसन का कैच छोड़ा, तब वे 15 रन पर खेल रहे थे।

2. 14वें ओवर में सैफ हसन ने अक्षर पटेल की गेंद पर छक्का जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की।

3. आखिरी 5 ओवरों में भारतीय खिलाड़ियों ने चार कैच ड्रॉप किए, लेकिन बांग्लादेश इसका फायदा नहीं उठा सका।

मुस्तफिजुर ने बनाया रिकॉर्ड…

मुस्तफिजुर रहमान ने इस मैच में एक विकेट लेते ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि 117 पारियों में हासिल की। इसी के साथ वे बांग्लादेश के सबसे सफल टी-20 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने शाकिब अल हसन (149 विकेट) को पीछे छोड़ दिया।

अब तक की पॉइंट्स टेबल…

इस जीत से भारत सुपर-4 में 4 अंकों के साथ फाइनल में पहुंच गया। पाकिस्तान और बांग्लादेश के 2-2 अंक हैं और दोनों टीमें अपना अंतिम मुकाबला खेलेंगी। जो भी टीम जीतेगी, वह भारत के साथ फाइनल में पहुंचेगी। श्रीलंका लगातार दो हार के बाद पहले ही बाहर हो चुकी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi: 25 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: MP NEWS : CM डॉ मोहन यादव ने गोमांस GST को लेकर कांग्रेस पर किया पलटवार

Related Stories

nationmirror
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.