मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मात देकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 2-1 की अहम बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में हार के खतरे को टाल दिया और अब फाइनल टेस्ट से पहले उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है
भारत को जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। दूसरी पारी में भारतीय टीम 155 रन पर सिमट गई, जिससे ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला आसानी से जीतने का मौका मिला। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दोनों ही इस टेस्ट में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। रोहित ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 9 रन बनाए, जबकि कोहली ने 36 और 5 रन का योगदान दिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा यशस्वी जायसवाल ने 84 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया के लिए Marnus Labuschagne, Pat Cummins, Nathon Lyon ने शानदार बल्लेबाजी की, इसके साथ ही पैट कमिंस और बॉलेंड की धारदार गेंदबाजी ने भारत के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। यशस्वी जायसवाल ने कुछ कैच छोड़े, जिसका फायदा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बखूबी उठाया।
सीरीज का समीकरण:
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत को अब अगला टेस्ट हर हाल में जीतना होगा ताकि सीरीज बराबरी पर खत्म हो सके। हालांकि, मेलबर्न टेस्ट में प्रदर्शन के बाद भारत के लिए यह राह आसान नहीं होगी।
कप्तानी पर सवाल:
रोहित शर्मा की कप्तानी और फॉर्म को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। भारतीय टीम को अब अंतिम टेस्ट में दमदार वापसी करनी होगी ताकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बचाई जा सके।
