Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • India-US के बीच नई ट्रेड डील, ट्रंप ने 50% से घटाकर 18% किया टैरिफ
  • Top Story
  • देश-विदेश

India-US के बीच नई ट्रेड डील, ट्रंप ने 50% से घटाकर 18% किया टैरिफ

himani Shrotiya February 3, 2026
India US trade deal: अमेरिका और भारत के बीच नई ट्रेड डील हुई है, जिसे दोनों देशों के रिश्तों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से इस ट्रेड डील का इंतजार था। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाला टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है। यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया।

50% से घटाकर 18% किया टैरिफ

इससे पहले भारत के उत्पादों पर बहुत ज्यादा टैक्स लग रहा था, अप्रैल में 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था और रूस से तेल खरीदने के कारण अगस्त में 25% पेनल्टी का ऐलान किया। इससे भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया था। जिससे भारतीय निर्यातकों को भारी नुकसान हो रहा था।

India-US के बीच नई ट्रेड डील
India-US के बीच नई ट्रेड डील

India US trade deal: ट्रंप ने की मोदी से बात

अब नई डील के बाद अमेरिका ने रूस से तेल खरीद से जुड़ा टैक्स हटा दिया है। इसके बाद भारतीय उत्पादों पर सिर्फ 18% का टैरिफ ही लगेगा। ट्रम्प ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर भारत-US के बीच ट्रेड डील की घोषणा की। ट्रम्प ने दावा किया कि PM मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर राजी हो गए हैं।

भारत वेनेजुएला से तेल लेगा?

डोनाल्ड ट्रम्प के मुताबिक, जरूरत पड़ी तो भारत वेनेजुएला से तेल लेगा। भारत ‘बाय अमेरिकन’ नीति के तहत अमेरिका से 46 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का सामान खरीदेगा। 

जरूरत पड़ी तो भारत वेनेजुएला से तेल लेगा।

PM ने दिया धन्यवाद

वहीं, ट्रम्प के एलान के बाद PM ने X पर लिखा- भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया।

Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement.

When two large economies and the…

— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2026

नरम क्यों पड़े ट्रंप?

India US trade deal: वैसे राष्ट्रपति ट्रंप के इस अचानक ऐलान के पीछे कई रणनीतिक और आर्थिक कारण हैं। ट्रंप खुद को ‘ग्लोबल डीलमेकर’ के तौर पर पेश करना चाहते हैं। भारत जिस तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ बड़ी ट्रेड डील उनके लिए राजनीतिक और आर्थिक दोनों लिहाज से फायदेमंद है। दूसरी ओर, भारत ने हाल ही में EU के साथ एक बाड़ा ट्रेड एग्रीमेंट किया है, जिसमें 96% से ज्यादा उत्पादों पर टैरिफ घटाने या खत्म करने की बात तय हुई है। EU डील के बाद अमेरिका पर भी दबाव बढ़ा कि वह भारत के साथ प्रतिस्पर्धी शर्तों पर समझौता करे, ताकि अमेरिकी कंपनियां पीछे न रह जाएं।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Pakistan Cricket Team News Update: पाकिस्तान नहीं सुधरेगा, एक तरफ भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट दूसरी तरफ….
Next: Golmaal 5 Film update: कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल 5’ में इस एक्टर ने की एंट्री!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.