पीएम मोदी और मुइज्जू पहले लेनदेन के गवाह बने
भारत और मालदीव के बीच इस साल की शुरुआत में हुआ विवाद किसी से छिपा नहीं है। हालांकि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को अपनी गलती का अहसास हो गया है और उन्होंने भारत से माफी भी मांगी है। मुइज्जू फिलहाल अपनी पत्नी साजिदा मोहम्मद के साथ चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। वे भारत के साथ न सिर्फ संबंध सुधारना चाहते हैं बल्कि इसे मजबूत करने की भी कोशिश कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: RuPay card payments introduced in Maldives. Prime Minister Narendra Modi and Maldives President Mohamed Muizzu witness the first such transaction. pic.twitter.com/zuYbuFAsVL
— ANI (@ANI) October 7, 2024
मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद ने मई में दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए मालदीव में भारतीय रुपे सेवा शुरू करने की जानकारी दी थी। सईद ने हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि मालदीव में यह सेवा कब शुरू होगी। लेकिन अब वो इंतजार भी खत्म हो गया है क्योंकि आज से मालदीव में इसकी शुरुआत हो गई है.
मालदीव में RuPay कार्ड भुगतान शुरू
मालदीव में आज 7 अक्टूबर को रुपे कार्ड भुगतान सेवा शुरू की गई है। भारत में रुपे सेवा पैसे के लेन-देन के लिए एक बहुत ही उपयोगी सेवा है। हाल के दिनों में इस सेवा को कई अन्य देशों में भी लॉन्च किया गया है, साथ ही उन देशों ने भी इस भारतीय सेवा के महत्व को पहचाना है और आज मालदीव में भी इस सेवा की शुरुआत की गई है। एक आदमी ने मालदीव के एक स्टोर से कुछ सामान खरीदा और भुगतान के लिए अपने रुपे कार्ड का इस्तेमाल किया।
मुइज्जू बने पहले लेनदेन के गवाह
भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव में रुपे कार्ड भुगतान के इस पहले लेनदेन को देखा है। दोनों ने भारत से ही इस दृश्य को लाइव देखा और तालियां बजाईं।
