Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • India Pakistan War UP Alert: भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच योगी सरकार अलर्ट, CM से रहे पल-पल की अपडेट
  • उत्तर प्रदेश

India Pakistan War UP Alert: भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच योगी सरकार अलर्ट, CM से रहे पल-पल की अपडेट

Pradeep Anand May 10, 2025

India Pakistan War UP Alert: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक अलर्ट है। CM योगी आदित्यनाथ और पहाड़ी राज्य के मुखिया पुष्कर सिंह धामी पल पल की सुरक्षा अपडेट ले रहे हैं। नेपाल की लंबी सीमा से लगे हुए दोनों राज्यों को संवेदनशील जोन घोषित किया हैं। एक तरफ जहां उत्तरप्रदेश में अयोध्या राम मंदिर, वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ अहम सैन्य ठिकानों और एयरबेस पर सख्त सुरक्षा है, तो वहीं उत्तराखंड में भी चारधाम यात्रियों से लेकर सेना के ठिकानों तक चौकसी बरकरार है।

यूपी में ड्रोन उड़ान पर लगी रोक

हालातों को देखते हुए यूपी में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। राजधानी लखनऊ के राजभवन, विधानसभा भवन, लोक भवन, बापू भवन समेत अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों के आसपास ड्रोन पहले से ही प्रतिबंधित है। अब बाकि जनपदों के अधिकारियों ने भी बाकायदा इस पर रोक लगा दी है। गाजियाबाद को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया। प्रयागराज, अयोध्या, झांसी और मिर्जापुर समेत तमाम जिलों में भी आधिकारिक बयान जारी कर ड्रोन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।

धारा 163 लागू

यूपी के सभी जिलों में 24 अप्रैल से प्रभावी धारा-163 के तहत ड्रोन और मानव रहित यंत्रों के संचालन पर सख्ती बरती जा रही है। कोई भी व्यक्ति, संगठन अथवा संस्था सक्षम मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति के बिना ड्रोन, मानव रहित वाहन अथवा ऐसे अन्य उड़ने वाले उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। ड्रोन के जरिए शूटिंग, सर्वेक्षण अथवा किसी प्रकार के हथियार के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, ये प्रतिबंध पुलिस विभाग और सुरक्षा एजेंसियों पर लागू नहीं होगा।

लखनऊ में पुलिस का चेकिंग अभियान

UP में रेड एलर्ट के बीच राजधानी लखनऊ में भी सुरक्षा व्यवस्था बढाई गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महानगर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत रेलवे स्टेशन से लेकर सड़कों तक पुलिस तैनात रही।

Read More: Kaushambi High Alert: पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बीच रेलवे और पेट्रोल पाइपलाइन की सुरक्षा कड़ी

India Pakistan War UP Alert: नोएडा में रेड अलर्ट

नोएडा में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है, इसलिए यह कदम उठाया गया। जिला प्रशासन, पुलिस और फायर विभाग ने शहर के अस्पतालों के साथ मीटिंग की। नोएडा में 50 से ज्यादा बेड वाले सभी अस्पतालों के साथ मीटिंग हुई।

इस बैठक में बताया गया कि हवाई हमले, आग लगने, इमारत ढहने और लोगों को निकालने जैसी मुश्किल परिस्थितियों में कैसे काम किया जाना है। गौतमबुद्ध नगर जिले के 62 अस्पतालों ने मीटिंग में भाग लिया। मीटिंग में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चीफ फायर ऑफिसर और CISF के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

गाजियाबाद में भी अलर्ट मोड पर पुलिस

गाजियाबाद में सुरक्षा की दृष्टि से पूरे जिले को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया। ऐसे में किसी भी तरह के ड्रोन को उड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

About the Author

Pradeep Anand

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: TV Stars Criticize Celebrities: टीवी स्टार्स ने भारत-पाक तनाव पर चुप्पी साधे सेलेब्स पर भड़के…
Next: Chardham Yatra CM Dhami: चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवाओं पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.