Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • India Pakistan war IPL 2025 cancelled: भारत-पाकिस्तान वॉर जारी, IPL 2025 के सभी मैच कैंसिल!
  • IPL 2025
  • Top Story

India Pakistan war IPL 2025 cancelled: भारत-पाकिस्तान वॉर जारी, IPL 2025 के सभी मैच कैंसिल!

Hema Gupta May 9, 2025

India Pakistan war IPL 2025 cancelled: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जारी हो चुकी है, इन हालातो को देखते हुए BCCI ने IPL 2025 के सभी मैचों को स्थागित करने का फैसला लिया है। और अब ये मैच कब होंगे इसकी तारीख की घोषणा अब तक नहीं की गई

Read More: PBKS vs DC Match: ब्लैकआउट होने की वजह से मैच हुआ रद्द, जानिए पूरी अपडेट…

आपको बता दें कि, आईपीएल के अब तक 57 मैच खेले जा चुके हैं। बीते दिन 8 मई को 58वॉ मुकाबला पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जा रहा था, लेकिन पंजाब टीम जब बैटिंग कर रही थी, तभी 10.1 ओवर में सुरक्षा कारणों के चलते मैच रोक दिया गया था।

BCCI के सूत्र के अनुसार…

एक इंटरव्यू में एक अधिकारी ने बताया कि- ‘यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा हो, तब क्रिकेट खेला जाए।’

रिपोर्ट्स के अनुसार..

सभी विदेशी खिलाड़ियों को अपने देश लौटने के लिए कहा गया है। नई तारिखें आने पर उन्हें सूचित किया जाएगा।

India Pakistan war IPL 2025 cancelled: 12 लीग मैच होने बाकी…

वहीं, अब टूर्नामेंट के शेष 12 लीग मैच, 3 प्लेऑफ मुकाबले और 25 मई को होने वाला फाइनल मुकाबले सहित कुल 17 मैचों को स्थगित कर दिया गया है।

देश में शांति बहाली के बाद फिर से होगा शेड्यूल तय

BCCI ने साफ किया है कि IPL के शेष मैचों को कराने पर फैसला देश में हालात सामान्य होने के बाद ही लिया जाएगा। पहले 18 मई तक लीग स्टेज पूरी होनी थी और उसके बाद 20, 21 और 23 मई को प्लेऑफ और 25 मई को फाइनल खेला जाना था।

IPL 2025

विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा भी बनी चिंता का विषय

IPL में दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और मौजूदा हालात को देखते हुए कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। BCCI ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह कड़ा लेकिन ज़रूरी फैसला लिया है।

पॉइंट टेबल में टीमों की स्थिति…

IPL 2025 के मैच होने थे इस तारीख को, कैंसिल..

9 मई, 2025 (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (लखनऊ)

10 मई, 2025 (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (हैदराबाद)

11 मई, 2025 (रविवार)- दोपहर 3:30 बजे – पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (धर्मशाला)

11 मई, 2025 (रविवार) – शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स (दिल्ली)

12 मई, 2025 (सोमवार)- शाम 7:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई)

13 मई, 2025 (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु)

14 मई, 2025 (बुधवार)- शाम 7:30 बजे – गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (अहमदाबाद)

15 मई, 2025 (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (मुंबई)

16 मई, 2025 (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स (जयपुर)

17 मई, 2025 (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (बेंगलुरु)

18 मई, 2025 (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (अहमदाबाद)

18 मई, 2025 (रविवार) – शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (लखनऊ)

आईपीएल 2025 के नॉकआउट मुकाबले की तारीख हुई थी तय

20 मई, 2025 (मंगलवार), 7:30 PM – क्वालीफायर 1 (हैदराबाद)
21 मई, 2025 (बुधवार), 7:30 PM – एलिमिनेटर (हैदराबाद)
23 मई, 2025 (शुक्रवार), 7:30 PM – क्वालीफायर 2 (कोलकाता)
25 मई, 2025 (रविवार), 7:30 PM – फाइनल (कोलकाता)

बीते दिन मैच किया गया था रद्द..

IPL 2025 के 18वें सीजन का 58वॉ मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जा रहा था, लेकिन पहले मैच बारिश की वजह से देरी से शुरु हुआ। और फिर धर्मशाला में ब्लैकआउट होने की वजह से मैच रद्द कर दिया गया, जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला।

Read More: RCB vs LSG Match Today: लखनऊ को हार मिली तो प्लेऑफ की रेस हो जाएगा बाहर?

इस मैच में पंजाब टीम टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी लेकिन 10.1 ओवर तक ही मैच खेला गया, जिसमें टीम ने 122 रन बनाए, जिसमें प्रियांश 34 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए जबकि प्रभसिमरन 50 रन बनाकर नाबाद रहे। IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने दर्शकों को स्टेडियम खाली करने को इशारा किया। और मैच सुरक्षा के चलते रोक दिया गया।

 

मैच के पहले देशभक्ति का जजबा…

इस मुकाबले को खास बनाने के लिए BCCI ने भारतीय सेना के सम्मान में एक भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मशहूर गायक बी प्राक ने ‘तेरी मिट्टी’ और ‘मां तुझे सलाम’ जैसे देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति दी, जिसने पूरे स्टेडियम को एक भावनात्मक और गर्व से भरे माहौल में डुबो दिया। उनके सुरों ने न सिर्फ स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को भावुक किया, बल्कि इस मैच को जो घर से बैठ कर देख रहें थे। उन करोड़ों भारतीयों के दिलों में भी देशप्रेम की लौ जगा दी।

बी प्राक की परफॉर्मेंस के दौरान दर्शक अपनी सीटों से खड़े होकर तालियां बजाई और खुद भी सिंगर के साथ गाना गाया। स्टेडियम तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया और चारों ओर ‘भारत माता की जय’ के नारों की गूंज सुनाई दी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: India Pakistan War Celebrity Reactions: भारत और पकिस्तान के वार के बीच सेलेब्रिटीज के रिएक्शन…
Next: India-Pakistan War : भारत ने PoK में 9 आतंकी शिविर तबाह किए

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.