Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • India Pakistan War: जंग के मैदान में सेना के साथ उतरेंगे धोनी और बिंद्रा!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

India Pakistan War: जंग के मैदान में सेना के साथ उतरेंगे धोनी और बिंद्रा!

Hema Gupta May 10, 2025

India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते केंद्र सरकार ने सेना प्रमुख को बड़ा अधिकार दिया है। उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी को बुलाने की शक्तियां दी हैं। इसके तहत अब महेंद्र सिंह धोनी, अभिनव बिंद्रा, और अन्य टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े प्रतिष्ठित नागरिकों को सेना के साथ काम पर बुलाया जा सकता है। इसके तहत उन्हें गार्ड ड्यूटी दी जा सकती है या फिर उन्हें सेना के साथ काम करने का आदेश दे सकते हैं।

Read More: Colonel Sofiya Wing Commander Vyomika PC: पाकिस्तान नागरिकों को ढाल बना रहा, जानिए ऑपरेशन सिंदूर के तीसरे दिन क्या-क्या हुआ?

India Pakistan War: सरकार का बड़ा फैसला…

9 मई 2025 को भारत सरकार ने टेरिटोरियल आर्मी एक्ट 1948 के नियम 33 के तहत एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। इसके तहत थल सेना प्रमुख को अधिकार दिया गया है कि वे टेरिटोरियल आर्मी के सदस्यों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर बुला सकते हैं।

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक…

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने हमला कर 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारत ने 6 मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया।

धोनी और बिंद्रा फिर निभा सकते हैं ड्यूटी..

महेंद्र सिंह धोनी ऑनरेरी लेफ्टिनेंट के पद पर हैं, उन्होंने सेना की पैराशूट रेजीमेंट के साथ ट्रेनिंग भी ली थी, जो 2011 में टेरिटोरियल आर्मी में शामिल हुए थे। उन्होंने 2019 में कश्मीर में विक्टर फोर्स के साथ 15 दिन की सेवा दी थी और सेना की पैराशूट रेजीमेंट से प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था। अब फिर से एम एस धोनी को सक्रिय ड्यूटी पर बुलाया जा सकताहैं।

वहीं ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा भी टेरिटोरियल आर्मी में 2011 से सिख रेजीमेंट के हिस्से हैं।

कौन-कौन हैं टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा?

1. महेंद्र सिंह धोनी (ऑनरेरी लेफ्टिनेंट)

2. अभिनव बिंद्रा

3. नीरज चोपड़ा (ओलंपियन)

4. अनुराग ठाकुर (केंद्रीय मंत्री)

5. सचिन पायलट (कांग्रेस नेता)

क्या काम करती है टेरिटोरियल आर्मी..

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि “टेरिटोरियल आर्मी इंफ्रेंट्री की 32 बटालियन हैं। इनमें से कुछ को अहम सैन्य इलाकों में तैनात किया जाएगा। इन्हें सदर्न, ईस्टर्न, वेस्टर्न, सेंट्रल, नॉर्दर्न और साउथ वेस्टर्न कमांड के तहत ड्यूटी दी जाएगी। टेरिटोरियल आर्मी को नियमित सेना की दूसरी लाइन के रूप में देखा जाता है, इसमें वे लोग शामिल होते हैं जिन्होंने खुद से शामिल होने की इच्छा जताई और फिर आपात स्थिति के लिए सैन्य प्रशिक्षण लिया है।”

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: India Pakistan War Update: पाकिस्तान के 8 सैन्य ठिकाने तबाह, यहीं से आ रहे थे ड्रोन, सेना ने जारी किया वीडियो
Next: Sushasan Tihar : गरियाबंद के इस गांव में अचानक पहुंचे सीएम साय

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.