Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • India-Pakistan War: दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडिया गेट पूरी तरह खाली, सेना की कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान
  • Top Story
  • देश-विदेश

India-Pakistan War: दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडिया गेट पूरी तरह खाली, सेना की कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान

Aditya Mishra May 9, 2025

India-Pakistan War: खबर नई दिल्ली से है जहां  भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर हाल ही में पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में भारत ने करारा पलटवार किया है। बतादें कि इसके बाद दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं और इंडिया गेट को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। प्रशासन ने किसी को भी वहां रुकने की अनुमति नहीं दी है।

read more: भारत ने पाकिस्तान पर 100 मिसाइलें दागी, इंडियन नेवी ने किया पाकिस्तान पर हमला

 पाकिस्तान की मिसाइलें हवा में ही नष्ट, F-16 जेट भी गिरा

तो वहीं भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की ओर से दागी गई लगभग 8 मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा पाकिस्तान के सरगोधा क्षेत्र में एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया गया है। राजस्थान के जैसलमेर क्षेत्र में भी भारत ने पाकिस्तानी मिसाइल हमलों को विफल कर दिया।

 जैसलमेर में 30 पाकिस्तानी मिसाइलें की गईं बेअसर

पाकिस्तान ने जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में करीब 30 मिसाइलें दागी थीं, लेकिन भारतीय रक्षा प्रणाली ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही निष्क्रिय कर दिया। भारतीय सेना की मुस्तैदी के चलते किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई है और नागरिक सुरक्षित हैं।

 सीमा पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से रुकी फायरिंग

सांबा और आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीज़फायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की, लेकिन भारतीय सेना की सख्त और सटीक जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा। सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है और भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है।

 रक्षा मंत्री ने बुलाई आपात बैठक, सेना प्रमुख भी हुए शामिल

देश की सुरक्षा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में एक आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में CDS जनरल के साथ थलसेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुख मौजूद हैं। इस दौरान सीमा पर तैनाती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

 पहलगाम की घटना बना हमले की वजह, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में भारत का पलटवार

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। हमलावरों ने यह हमला पर्यटकों की पत्नियों के सामने अंजाम दिया था। इसी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को वायुसेना और थलसेना के संयुक्त ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को अंजाम दिया।

 देशभर में अलर्ट, राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

India-Pakistan War: दिल्ली समेत देश के सभी प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इंडिया गेट, लाल किला, संसद भवन, और रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

read more:  समुद्री ताकत का जलवा: भारत की नई रणनीति से घबराया पाकिस्तान

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: INS Vikrant sea strike: समुद्री ताकत का जलवा: भारत की नई रणनीति से घबराया पाकिस्तान
Next: “aaj ka rashifal in hindi : 09 May 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | daily horoscope”

Related Stories

जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना,  RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
मार्केट
  • Top Story
  • फाइनेंस

होली पर ईरान-इजराइल वॉर ने बिगाड़ा बाजार का मूड,  झटके में 9 लाख करोड़ स्वाहा

Narendra Singh March 4, 2026
दुबई में अटैक
  • Top Story
  • देश-विदेश

Iran Israel war: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, तेहरान-बेरूत पर इजराइली बमबारी तेज

Narendra Singh March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा,युवक की मौत, बहन गंभीर
  • रतलाम पब्लिक स्कूल’ पर लगा प्रतिबंध:अब कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी
  • CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला
  • Tips For Happy Holi: होली की शुभकामनाएं देते हुए भूलकर न लगाएं ये रंग!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.