Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • India Pakistan Tension: सीजफायर के बाद रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तीनों सेनाओं के चीफ के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग
  • Top Story
  • देश-विदेश

India Pakistan Tension: सीजफायर के बाद रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तीनों सेनाओं के चीफ के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग

himani Shrotiya May 10, 2025

India Pakistan Tension: कई दिनों रसे जारी भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के बाद आखिरकार दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया।

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा

‘रात में US की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए उन्हें बधाई देता हूं।’

pic.twitter.com/lRPhZpugBV

— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 10, 2025

20 से ज्यादा शहरों पर हमला

पाकिस्तान ने तुर्की और अन्य देशों के हथियारों के भरोसे लगातार दूसरे दिन भारत के 20 से ज्यादा शहरों को निशाना बनाया। लेकिन भारत ने उसके सभी ड्रोन को मार गिराया। इससे पाकिस्तान का विदेशी हथियारों के दम पर लड़ने वाला घमंड चकनाचूर हो गया। अब भारत की सेना पाकिस्तान को कड़े जवाब दे रही है, जिससे पाकिस्तान खौफ में है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले खबर है कि भारत ने इस्लामाबाद समेत कई मिलिट्री ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है।

PM आवास पर हाई लेवल मीटिंग

इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सेनाओं के चीफ के साथ बैठक कर रहे हैं। PM आवास में हो रही इस बैठक में CDS अनिल चौहान और NDA अजीत डोवल भी मौजूद हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद शनिवार शाम को रक्षा मंत्रालय ने फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें आर्मी से कर्नल सोफिया कुरैशी, एयरफोर्स से विंग कमांडर व्योमिका सिंह और नेवी से कोमोडोर रघु आर नायर मौजूद थे।

India Pakistan Tension: 9 मिनट तक चली मीटिंग

रक्षा मंत्रालय की यह ब्रीफिंग कुल 9 मिनट चली। इस PC में कर्नल सोफिया ने पाकिस्तान की तरफ से गलत सूचनाएं फैलाने की जानकारी दी। वहीं कोमोडोर नायर ने कहा कि भारत की सेनाएं पूरी तरह से तैयार हैं। अगर फिर हमला हुआ, तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा

पाकिस्तान की मिस इन्फॉर्मेशन कैंपेन के बारे में जानकारी दूंगी। पहला उसने अपने जेएफ-17 से हमारे S-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया। ये बिल्कुल गलत है। उसका कहना है कि हमारी एयरफील्ड सिरसा, जम्मू,पठानकोट और भुज में हमला किया है, ये भी पूरी तरह से फेक है।

कर्नल ने कहा हमारे चंडीगढ़ और ब्यास स्थित हथियार खाने पर हमला किया, यह बात भी गलत है। हमने सुबह भी बताया था कि ये सभी मिलिट्री फैसिलिटीज पूरी तरह सुरक्षित हैं, इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Gujarat News: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर, गुजरात में ब्लैकआउट हटा
Next: Betul Van Vibhag: रक्तदान शिविर के माध्यम से देश सेवा, जवानों के लिए किया रक्त एकत्र

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

सऊदी से बहरीन तक..ईरान ने दागी 400 मिसाइलें, अमेरिकी बेस पर हमला

himani Shrotiya February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.