🚨 Toss 🚨#TeamIndia have been put into bat.
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/rMA2wseuxJ
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
पाकिस्तान के बल्लेबाज धराशाही
टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने भी पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया। साहिबजादा फरहान को हार्दिक पांड्या ने जीरो रन पर पवेलियन भेज दिया। रिंकू सिंह ने साहिबजादा का शानदार कैच पकड़ा। पाकिस्तान ने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट खो दिया। बुमराह की गेंद पर सईम LBW हो गए और मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान टीम को संभालने उतरे लेकर वे भ जसप्रीत की गेंद का शिकार हो गए। और 4 रन बनाकर आउट हो गए।
कप्तान आउट
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेदों पर 32 रन बनाए। इसमें 3 चौके शामिल है। 18वें ओवर की 5वीं बॉल पर भारत ने 5वां विकेट गंवा दिया। शिवम दूबे एक बार फिर रन आउट हो गए। अक्षर पटेल आखिरी बॉल खेलने आए और आउट हो गए।
अभिषेक जीरो पर आउट
पहले बल्लेबाजी करने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन उतरे। लेकिन पहले ओवर में भारत ने विकेट गंवा दिया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने गेंदबाजी की और अभिषेक का विकेट दिला दिया। अभिषेक ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद सीधे मिड ऑन पर खड़े शाहीन अफरीदी के हाथों में चली गई। अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए। ईशआन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए। हार्दिक पांड्या जीरो पर आउट हो गए। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर पवेलिन लौट गए।
ईशान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
इसके बाद ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। शाहीन शाह अफरीदी की पहली ही गेंद पर ईशान ने सिक्स लगा दिया। इसके बाद तो ईशान ने रनों की बरसात कर दी। 3 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 40 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली। ईशान ने अबरार अहमद की बॉल पर हैट्रिक चौके लगाए। इन्हीं चौकों की मदद ईशान ने लगातार दूसरी फिफ्टी पूरी की।
Half-Century in no time! 👊
Ishan Kishan brings up his 5️⃣0️⃣ off just 27 balls!
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/0MJztCv81J
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026

पांड्या का नहीं खुला खाता
इसके बाद कप्तान सूर्य कुार यादव मैदान में उतरे। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर पवेलिन लौट गए। वहीं हार्दिक पांड्या खाता भी नहीं खोल पाए। 15वें ओवर में भारतीय टीम ने लगातार दो बॉल पर विकेट गंवाए। दोनों विकेट सईम ने लिए।
India vs Pakistan 2026: Playing 11
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।
