Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • भारत-पाक के बॉर्डर पर संदिग्ध को पकड़ा,सुरक्षा एजेंनसियां अलर्ट मोड पर
  • राजस्थान

भारत-पाक के बॉर्डर पर संदिग्ध को पकड़ा,सुरक्षा एजेंनसियां अलर्ट मोड पर

Taruna Samariya October 31, 2025

India Pakistan border suspicious arrest : राजस्थान के जैसलमेर जिले के मुरार बॉर्डर क्षेत्र में भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। गश्त के दौरान पकड़ा गया यह व्यक्ति बिना किसी वैध पहचान पत्र के सीमा क्षेत्र के बेहद करीब घूमता पाया गया। बीएसएफ के जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में उसकी पहचान मोहम्मद इकबाल, निवासी अररिया, बिहार के रूप में हुई है।

संदिग्ध की गतिविधियां

संदिग्ध ने सीमा क्षेत्र में पहुंचने के कारण स्पष्ट रूप से कोई जवाब नहीं दिया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों का शक गहरा गया है। इसके पास कोई अनुमति या दस्तावेज नहीं था जो दिखाता हो कि उसे उस क्षेत्र में जाने की इजाजत है।
BSF और शाहगढ़ थाना पुलिस उसकी सुरक्षा जांच कर रहे हैं। इसके अलावा खुफिया एजेंसियां भी इस मामले की गहन जांच कर रही हैं, जिसमें संदिग्ध के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड, और संपर्क सूत्र शामिल हैं वह किन गतिविधियों में शामिल था इसका पता लगाया जा सके।

READ MORE : भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर से रणभूमि सजी, तीनों सेनाएं दिखाएंगी ताकत

जैसलमेर में इस साल अब तक 5 जासूस पकड़े जा चुके

  • 26 मार्च: पहलगांव आतंकी हमले से पहले राजस्थान इंटेलिजेंस ने चांधन फील्ड फायरिंग रेंज के करीब करमों की ढाणी निवासी पठान खान को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।
  • 28 मई : राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सहायक रहे और सरकारी कर्मचारी शकूर खान को डिटेन किया और 3 जून को गिरफ्तार किया।
  • 4 अगस्त : जैसलमेर में DRDO के गेस्ट हाउस मैनेजर महेंद्र प्रसाद को पाकिस्तानी हैंडलर को भारतीय सेना की खुफिया जानकारियां भेजने पर पकड़ा।
  • 20 अगस्त: जैसलमेर में जांच एजेंसियों ने जासूसी के आरोप में जीवन खान (25) पकड़ा था। आरोपी एक रेस्टोरेंट में काम करने आया था। वह पाकिस्तानी नंबरों पर किसी से बात कर रहा था और उसके मोबाइल में कई पाकिस्तानी नंबर सेव मिले।
  • 25 सितंबर: जैसलमेर से एक जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था।

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता

इस घटना के बाद सीमा इलाके में सुरक्षा और चौकसी को और बढ़ा दिया गया है। BSF अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध किसी आतंकी या जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है या अवैध मादक पदार्थों, हथियारों की तस्करी से जुड़ा हो सकता है। ऐसी घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील मानी जाती हैं।

सीमा सुरक्षा का महत्व

भारत-पाकिस्तान सीमा सुरक्षा को लेकर सतर्कता आवश्यक है क्योंकि वहां कई बार आतंकवादी, जासूस और तस्कर गतिविधियां सक्रिय रहती हैं। इस तरह की समय-समय पर गिरफ्तारी से सीमा सुरक्षा में मजबूती आती है और संभावित सुरक्षा खतरों को रोका जा सकता है।

जैसलमेर के मुरार बॉर्डर पर पकड़े गए संदिग्ध की घटना से यह साबित हुआ है कि भारत की सीमा सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय गश्त करती हैं। संयुक्त जांच समिति की पूछताछ से इस केस के गहराई से खुलासे की उम्मीद है जो सीमा सुरक्षा में और मददगार साबित होंगे। यह घटना सुरक्षा एजेंसाओं की तत्परता और सजगता की मिसाल है।

 

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CM MOHAN YADAV: मोदी सरकार ने सरदार पटेल के सपनों को साकार किया-सीएम डॉ मोहन बोले
Next: Satish Shah Last Message: मौत से ढाई घंटे पहले हंसी-मजाक कर रहे थे सतीश शाह, रत्ना पाठक से कही थी दिल की बात!

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.