Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • फाइनेंस
  • भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान
  • देश-विदेश
  • फाइनेंस

भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान

Shital Sharma August 10, 2025

भारत की ‘पानी’ की चोट पर पाकिस्तान ने ‘हवा’ रोक दी पर खुद ही दम घुटने लगा

22 अप्रैल को जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने 26 निर्दोष नागरिकों की जान ले ली, तो भारत ने सिर्फ दुख व्यक्त नहीं किया सीधा जवाब दिया। 23 अप्रैल को भारत ने दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। और पाकिस्तान ने बदले में भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया। लेकिन यहां कहानी में ट्विस्ट था इस चक्कर में पाकिस्तान को ही ₹127 करोड़ का आर्थिक नुकसान हो गया।

patna airport flight takeoff after landing incident

पाकिस्तान को दो महीने में 4.10 अरब का घाटा

पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने खुद संसद में स्वीकार किया कि 24 अप्रैल से 30 जून तक, औसतन 100 150 भारतीय उड़ानें हर रोज़ प्रभावित हुईं, जिससे उन्हें 127 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा। यानी एक ‘प्रतिकार’ की कोशिश ने खुद उनकी अर्थव्यवस्था को ही भारी चोट पहुंचा दी।

भारतीय एयरलाइंस को भी नुकसान, लेकिन जवाबी रणनीति तैयार

साफ है, भारत को भी इस फैसले का असर झेलना पड़ा एयर इंडिया का अनुमान: अगर एयरस्पेस सालभर बंद रहा, तो ₹5,000 करोड़ तक का नुकसान हो सकता है। हर महीने भारतीय एयरलाइंस को ₹306 करोड़ का अतिरिक्त खर्च झेलना पड़ सकता है, क्योंकि उड़ानें लंबी हो गई हैं। लेकिन भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों के भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसने पर रोक लगा दी है बराबरी की जवाबी कार्रवाई।

भारत की सिंधु जल संधि निलंबन की टाइमिंग अहम थी

सालों से भारत ने पाकिस्तान को सिंधु जल संधि के तहत पानी दिया, बावजूद इसके बार बार सीमा पार से आतंकवाद झेलना पड़ा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS मीटिंग में यह स्पष्ट संदेश दिया गया अब हर बूंद का हिसाब होगा।सिंधु का पानी अब दबाव बनाने का औजार बन चुका है, और यह सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, रणनीतिक चाल है।

 घाटे के बावजूद पाकिस्तान एयरपोर्ट्स की कमाई बढ़ी?

पाकिस्तान के मंत्रालय का यह भी दावा है कि 2019 में ओवरफ्लाइट (ऊपर से गुजरने वाले विमान) से रोज़ ₹4.24 करोड़ की कमाई होती थी। 2025 में यह बढ़कर ₹6.35 करोड़ हो गई। यानी घाटे के बावजूद कुल राजस्व में वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन जानकार मानते हैं कि यह आंकड़ा गोल मोल है क्योंकि भारतीय ओवरफ्लाइट्स की संख्या कम होने से एयरस्पेस टैक्स में बड़ा झटका लगा है।

Surat Airport bee attack delay:
Surat Airport bee attack delay:

  फिर से भूल की दोहराई

यह पहला मौका नहीं है 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद जब पाकिस्तान ने एयरस्पेस बंद किया था, तब उसे 451 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। अब फिर वही हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने इमोशनल रिएक्शन के तहत आर्थिक विवेक को नजरअंदाज कर दिया।

जब भारत जवाब देता है, तो आर्थिक तराजू भी डोलने लगता है

पाकिस्तान को अब समझना होगा कि पानी और हवा जैसी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कूटनीति में किया जाता है भावनाओं में नहीं। भारत अब भावनाओं से नहीं, रणनीति से चलने वाला देश है।

Read More:- भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान

Watch Now :-चांडिल स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर का LIVE video

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: ऑपरेशन सिंदूर: जब भारतीय सेना ने बिना चेतावनी शह-मात का खेल खेला
Next: Tikamgarh: टीकमगढ़–बल्देवगढ़ मार्ग पर हादसे में घायल युवक को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर डॉक्टर ने दिखाई मिसाल

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.