Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

himani Shrotiya November 8, 2025

India-Nepal border sealed: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। यह आदेश 8 नवंबर की सुबह से लागू हो गया है और 11 नवंबर की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। सीमा मतदान संपन्न होने के बाद फिर से खोल दी जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

सीमा पर कड़ी निगरानी

प्रशासन का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से सुरक्षा कारणों से उठाया गया है, ताकि चुनावी अवधि में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।
सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सीमा से जुड़े सभी चेकपोस्टों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि असामाजिक तत्वों की आवाजाही रोकी जा सके।

आदेश के अनुसार, सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल आपातकालीन सेवाओं जैसे कि एम्बुलेंस, मेडिकल टीम या आवश्यक सेवा वाहनों को ही सीमा पार करने की अनुमति होगी।

भारत-नेपाल सीमा
भारत-नेपाल सीमा

India-Nepal border sealed: पहचान पत्र दिखाकर कर सकेंगे प्रवेश

सीमा सील होने के बावजूद, नेपाल से आने वाले भारतीय नागरिकों को पहचान पत्र दिखाने पर भारत में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है, लेकिन बिना पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके अलावा, सीमा क्षेत्र में रह रहे स्थानीय निवासियों को भी जागरूक किया गया है कि वे किसी अपरिचित व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें।

हचान पत्र दिखाकर कर सकेंगे प्रवेश
हचान पत्र दिखाकर कर सकेंगे प्रवेश

शांतिपूर्ण मतदान पर प्रशासन का फोकस

अधिकारियों का कहना है कि चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलों के डीएम और एसपी को सीमा क्षेत्र की निरंतर निगरानी करने और किसी भी स्थिति पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

मतदान के दौरान सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियांतैनात की गई हैं, जबकि खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है. इस बीच, निर्वाचन आयोग ने भी राज्य के सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

प्रशासन की अपील – शांति बनाए रखें

India-Nepal border sealed: प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे चुनाव अवधि के दौरान लागू दिशा-निर्देशों का पालन करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। लोगों से यह भी कहा गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

बिहार चुनाव में PM मोदी का तीखा वार: शाह बोले – हम लगाएंगे 25 चीनी मिलें, मनोज तिवारी ने खेसारी लाल को लगाया गले

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां कीं। सीतामढ़ी से लेकर पूर्णिया तक नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की।

PM Modi

PM मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा – पूरी खबर…

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Bigg Boss 19 Update: सलमान खोलेंगे तान्या की पोल, आज होगा नीलम के साथ इस कंटेस्टेंट का एविक्शन!
Next: UK NEWS : चमोली में बादल फटने के बाद मूलभूत सुविधाओं का आभाव

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Nitish Kumar 75th Birthday
  • बिहार

75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.