Ind vs NZ Series 2026 Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जनवरी 2026 में भारत में होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और पांच टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज का शेड्यूल और वेन्यू की घोषणा की है। यह सीरीज आगामी टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Read More: Boundary Catch Rule Change: MCC ने बदला बाउंड्री कैच का नियम, ICC जुलाई से करेगा लागू…
वनडे सीरीज का शेड्यूल और वेन्यू…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 11 जनवरी से शुरू होकर 18 जनवरी तक चलेगी। ये मैच निम्नलिखित वेन्यू पर आयोजित होंगे
1. पहला वनडे: 11 जनवरी 2026 – बड़ौदा (1:30 PM IST)
2. दूसरा वनडे: 14 जनवरी 2026 – राजकोट (1:30 PM IST)
3. तीसरा वनडे: 18 जनवरी 2026 – इंदौर (1:30 PM IST)
Ind vs NZ Series 2026 Schedule: टी-20 सीरीज का शेड्यूल और वेन्यू…
टी-20 सीरीज 21 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। यह सीरीज निम्नलिखित वेन्यू पर आयोजित होगी:
1. पहला टी-20: 21 जनवरी 2026 – नागपुर (7:00 PM IST)
2. दूसरा टी-20: 23 जनवरी 2026 – रायपुर (7:00 PM IST)
3. तीसरा टी-20: 25 जनवरी 2026 – गुवाहाटी (7:00 PM IST)
4. चौथा टी-20: 28 जनवरी 2026 – विशाखापत्तनम (7:00 PM IST)
पांचवां टी-20: 31 जनवरी 2026 – त्रिवेंद्रम (7:00 PM IST)
भारत का आगामी घरेलू क्रिकेट कैलेंडर…
टीम इंडिया का 2025-26 का क्रिकेट सीजन बेहद व्यस्त रहेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन बड़ी घरेलू सीरीज की पुष्टि की है, जिनमें वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले शामिल हैं। इसके अलावा विदेशी दौरों और एशिया कप जैसी प्रतियोगिताओं के चलते टीम का शेड्यूल काफी टाइट रहने वाला है।
भारत के घरेलू कैलेंडर में ये तीन बड़ी सीरीज शामिल..
1. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज
अक्टूबर 2025 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज अहमदाबाद और दिल्ली में आयोजित होगी।
वेस्टइंडीज का भारत दौरा…
टेस्ट – जगह – तारीख
पहला टेस्ट – अहमदाबाद – 2-6 अक्टूबर,2025
दूसरा टेस्ट – दिल्ली – 10 -14 अक्टूबर, 2025
समय – 9.30 AM
2. ऑस्ट्रेलिया दौरा (व्हाइट बॉल सीरीज)
टीम इंडिया अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां वह 19 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। यह दौरा आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
3. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। दिसंबर 2025 में दो टेस्ट, तीन वनडे और चार टी-20 मैचों की सीरीज भारत में आयोजित होगी।
साउथ अफ्रीका का भारत दौरा…
टेस्ट – जगह – तारीख
पहला टेस्ट – कोलकाता – 14 से 18 नवंबर , 2025
दूसरा टेस्ट – गुवाहाटी – 22 से 26 नवंबर, 2025
पहला वनडे – रांची – 30 नवंबर 2025
दूसरा वनडे – रायपुर – 3 दिसंबर 2025
तीसरा वनडे – वाइजैग – 6 दिसंबर 2025
