Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • India Education: पेड़ के नीचे चल रही 2 साल से पाठशाला.. सरकार के दावे फेल
  • मध्य प्रदेश

India Education: पेड़ के नीचे चल रही 2 साल से पाठशाला.. सरकार के दावे फेल

divya mistry October 25, 2025

India Education: एक तरफ सरकार के बड़े-बड़े दावे और दूसरी तरफ ये तस्वीर.. देखिए और बताइए की क्या ये है देश का विकास.. एसे “पड़ेगा इंडिया तो कैसे बढ़ेगा इंडिया”.. क्या सरकार के दावे सिर्फ कागजों में रह गए है.. जिनकी जमीनी हकिकत कुछ नहीं…

India Education
India Education

जानिए पूरी खबर

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों को आइना दिखा रही है. जहां सरकार हर बच्चे को स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षा देने की बात करती है, वहीं यहां बच्चों की दुनिया अब भी पेड़ की छांव तक सीमित है. हम बात कर रहे हैं आगर मालवा जिले के ग्राम बंजारा डेरा की, जहां दो सालों से सरकारी स्कूल पेड़ के नीचे लग रहा है.

India Education: बच्चो के भविष्य से खिलवाड़

दरहसल पेड़ के नीचे बैठे बच्चे और उन्हें पढ़ा रहे शिक्षक, यह नजारा है शासकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारा डेरा का. यह कोई अस्थायी इंतजाम नहीं बल्कि मजबूरी है… क्योंकि जिस भवन में इन मासूमों की पढ़ाई होती थी, वो अब जर्जर हालत में है, दीवारें टूट चुकी हैं, छत कभी भी गिर सकती है और इसी डर से पिछले दो साल से यह स्कूल पेड़ के नीचे चल रहा है.

इस स्कूल में 41 बच्चे…

कक्षा पांचवीं तक संचालित इस प्राथमिक स्कूल में 41 बच्चे नामांकित हैं. स्कूल में दो शिक्षक हैं, जो हर दिन इसी चबूतरे पर ब्लैकबोर्ड टिकाकर बच्चों को पढ़ाते हैं. बारिश में जरूर मजबूरी में छुट्टी हो जाती है लेकिन गर्मी में झुलसती धूप हो…लेकिन यह स्कूल कभी बंद नहीं होता…

India Education: कितनी बार शिकायत की ?

ग्रामीण बताते है की उन्होंने कई बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगाई लेकिन हर बार जवाब मिला, कार्रवाई जल्द होगी और फिर वही खामोशी, वही अनदेखी.

शिक्षा के नाम पर करोड़ों का घोटाला

शिक्षा के नाम पर करोड़ों का घोटाला देखने को मिल रहा है.. कही बच्चे टूटे भवन में पड़ रहे है को कही बच्चो के सर पर छत ही नहीं है… यह वही प्रदेश है जहां ‘स्कूल चले हम’ जैसे अभियान चलाए जाते हैं. जहां हर गांव में शिक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं लेकिन बंजारा डेरा जैसे गांवों में अब भी स्कूल की नींव नहीं, सिर्फ छांव बची है. सवाल सिर्फ एक है कि क्या ये बच्चे महज सरकारी आंकड़ों में पढ़ रहे हैं या फिर सचमुच किसी दिन इनके सिर पर भी मजबूत छत होगी..

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: UK NEWS : उत्तराखंड ने औद्योगिक विकास में लगाई छलांग, लोगों को मिला रोजगार
Next: UK NEWS : बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली पहुंची ओंकारेश्वर मंदिर

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.