India Cricket Team Schedule 2026: टीम इंडिया के 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल BCCI ने जारी किया कर दिया है। इस सीजन में 9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 T-20 मैच खेले जाएंगे। यह मैच 17 अलग -अलग शहरों में मैच खेले जाएंगे।
इस दौरान 4 टीमें भारत दौरे पर आएंगी। इसमें 4 टीमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के नाम शमिल है।
India Cricket Team Schedule 2026: दौरे पर सितंबर में आएगी वेस्टइंडीज
27 सितंबर 2026 से सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। इस दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैच और 5 T-20 मैच खेले जाएंगे। वनडे मैच के मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, वहीं T-20 सीरीज मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

दिसंबर में श्रीलंका टीम आएगी भारत
वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका टीम दिसंबर 2026 में भारत दौरे पर आएगी। फिर भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे और 3 T-20 सीरीज मैच खेले जाएंगे।

जनवरी में जिम्बाब्वे का भारत दौरा
जनवरी 2027 नए साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी, इस दौरान भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। ये मैच 3 जनवरी से शुरु होंगे। 9 जनवरी तक खेले जाएंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाएंगे 5 टेस्ट मैच
जिम्बाब्वे टीम के दौरे के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित किए जाएंगे।

इसी दौरान इस सीजन में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी। इस सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी 2027 को नागपुर में पहले टेस्ट से होगी। इसके बाद बाकी 4 टेस्ट चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
