IND vs BAN ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत ने चैपियंस ट्रॉफी की पहली जीत अपने नाम की। यह चैपियंस ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला था, जो कि इंडिया और बंग्लादेश के बीच खेला गया। इसमें बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 49.4 ओवर में महज 228 रन बनाकर सिमट गई। जिसे भारत ने 46.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 231 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की। भारतीय टीम की जीत में शुभमन गिल ने 101 रन बनाकर धमाकेदार पारी के साथ अहम भूमिका निभाई।
आपको बता दें कि पकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, हालांकि सुरक्षा चिंताओं के कारण भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। बल्कि भारत अपने सारे मैच दुबई में खेलेगा। वहीं को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसके साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
IND vs BAN ICC Champions Trophy 2025: भारतीय टीम की बल्लेबाजी..
भारतीय टीम से ओपनिंग के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल उतरे थे। रोहित शर्मा ने 36 गेंद में 41 रन बनाए जिसमें 7 चौके शामिल हैं। विराट कोहली 38 गेंद में 22 रन, श्रेयस अय्यर 18 गेंद में 15 रन, अक्षर पटेल 12 गेंद में 8 रन, वहीं केएल राहुल ने 47 गेंद में 41 रन और शुभमन 121 गेंद में 101 रन बनाकर नॉटआउट रहकर दोनों खिलाड़ियों ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

IND vs BAN ICC Champions Trophy 2025: शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी..
शुभमन गिल का धमाकेदार प्रदर्शन रहा। और उन्होंने ने 25 वें ओवर में फिफ्टी पूरी कर ली थी। उनके वनडे करियर की 15वीं फिफ्टी पूरी हुई। उन्होंने लगातार चौथे वनडे में अर्धशतक जमाया है। शुभमन गिल ने 45वें शतक लगाया और 121 गेंद में 101 रन बनाकर नॉटआउट रहें और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

बांग्लादेश रिशाद हुसैन ने 2 विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद को 1-1 विकेट मिला।
बांग्लादेश के बल्लेबाजो का प्रदर्शन..
बांग्लादेश से 4 बैटर्स खाता भी नहीं खोल सके। जिसमें नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, तंजीम हसन साकिब शामिल हैं। वहीं तंजीद हसन 25 गेंद में 25 रन,रिशाद हुसैन 12 गेंद में 18 रन,मेहदी हसन मिराज 10 गेंद में 5 रन, तास्किन अहमद 6गेंद में 3 रन, जाकिर अली ने फिफ्टी के साथ 114 गेंद में 68 रन बनाएं।

वहीं तौहीद हृदोय ने शानदार प्रदर्शन के साथ 118 बॉल पर 100 रन बनाकर सेंचुरी पूरी की। 50वें ओवर की चौथी बॉल पर तौहीद हृदोय 100 रन बनाकर आउट हो गए।

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 3 विकेट झटके। अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले।
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान)
शुभमन गिल
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल
हार्दिक पंड्या
अक्षर पटेल,
रवींद्र जडेजा
मोहम्मद शमी
हर्षित राणा
वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव।
बांग्लादेश
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान)
सौम्य सरकार
तंजीद हसन
तौहीद हृदय
जाकिर अली अनिक
मुशफिकुर रहीम
महमूदुल्लाह
मेहदी हसन मिराज
रिशाद हुसैन
तास्किन अहमद
मुस्ताफिजुर रहमान
नासुम अहमद
तंजीम हसन साकिब
watch now – CM Announcement, मध्यप्रदेश में “छावा” टैक्स फ्री
