Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG U 19 ODI: भारत ने इंग्लैंड को 55 रन से हराया, वैभव की तूफानी सेंचुरी ने मचाया तहलका…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG U 19 ODI: भारत ने इंग्लैंड को 55 रन से हराया, वैभव की तूफानी सेंचुरी ने मचाया तहलका…

Hema Gupta July 6, 2025

IND vs ENG U 19 ODI: भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को 55 रन से हराया और इसके साथ ही सीरीज खत्म होने से पहले सीरीज अपने नाम कर ली। इस सीरीज के हर मैच में एक खिलाड़ी ने शानदार बल्लेबाजी की। वो कोई और नही बल्कि वैभव सूर्यवंशी हैं, उन्होंने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 52 गेंदों में शतक लगाकर यूथ वनडे में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया।

Read More: Neeraj Chopra Classic 2025: नीरज ने अपने ही नाम के टूर्नामेंट में मारी बाजी, 86.18 मीटर थ्रो से बने चैंपियन!

सूर्यवंशी का शानदार शतक…

वैभव ने कुल 78 गेंदों में 143 रन बनाए और 10 छक्के जड़े। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के कामरान गुलाम के नाम था, जिन्होंने 2013 में53 गेंदों पर शतक लगाया था। वैभव ने इसी मैच में खुद का ही 9 छक्कों का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

1⃣4⃣3⃣ runs
7⃣8⃣ deliveries
1⃣3⃣ fours
🔟 Sixes 💥

14-year old Vaibhav Suryavanshi registered a century off just 52 deliveries, the fastest 💯 in U19 and Youth ODIs 🔥🔥

Scorecard – https://t.co/1UbUq20eKD#TeamIndia pic.twitter.com/ymXf3Ycmqr

— BCCI (@BCCI) July 5, 2025

विहान मल्होत्रा की शानदार पारी…

वरसेस्टर में खेले जा रहे सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की। कप्तान आयुष म्हात्रे जल्दी आउट हो गए लेकिन फिर वैभव और विहान मल्होत्रा ने पारी को संभाल लिया।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 219 रन की साझेदारी की। विहान ने 129 रन बनाए। निचले क्रम में अभिज्ञान कुंडु (23 रन) और अन्य बल्लेबाजों के योगदान से भारत ने 363/9 का स्कोर खड़ा किया।

ऑपोजिट टीम से जैक होम ने 4 विकेट, सेबस्टियन मॉर्गन ने 3 विकेट लिए।

इंग्लैंड की शुरुवात शानदार, लेकिन मिली हार…

इंग्लैंड की ओर से बीजे डॉकिंस (67 रन) और जोसेफ मूर्स (52 रन) ने शतकीय साझेदारी की। लेकिन भारत की गेंदबाजी के सामने

रॉकी फ्लिंटॉफ (एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे) ने 107 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। इंग्लैंड की टीम 45.3 ओवर में 308 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

भारत की ओर से नमन पुष्पक ने 3 विकेट, राहुल अम्ब्रिश ने 2 विकेट, और दीपक देवेंद्रन व कनिष्क चौहान ने 1-1 विकेट लिया। 3 खिलाड़ी रन आउट भी हुए।

भारत ने सीरीज अपने नाम की!

इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। आखिरी वनडे 7 जुलाई को वरसेस्टर में ही खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 12 जुलाई से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी।

जीत के बाद वैभव ने कहा…

मुझे शतक बनाने के बाद पता नहीं था कि मैंने रिकॉर्ड बनाया, मुझे मेरे टिम मैनेजर अंकित सर ने बताया कि मैंने रिकॉर्ड क्रिएट किया है। सूर्यवंशी ने कहा- शुभमन गिल से वो इंसपायर्ड हुए। और कहा शायद मैं और अच्छा खेल सकता था, लेकिन मैं आउट हो गया लेकिन मैं और बेहतर करने का ट्राई करूगा।

Of scoring the fastest ever 💯 in U19 and Youth ODIs & getting inspired by Shubman Gill 👌 🔝

Vaibhav Suryavanshi shares his thoughts! 🙌#TeamIndia | @ShubmanGill | @VaibhavSV12 pic.twitter.com/ihQkaSs0SJ

— BCCI (@BCCI) July 6, 2025

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous:  टेक्सास की ग्वाडालूप नदी में बाढ़: 51 की मौत, 27 लड़कियां लापता
Next: Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर कांग्रेस पर बरसे सीएम मोहन, लगाए देश तोड़ने के आरोप

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.