Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • एयरफेयर पर सरकार की बड़ी सख्ती: अब 18 हजार रुपए से ज्यादा किराया नहीं लगेगा
  • देश-विदेश

एयरफेयर पर सरकार की बड़ी सख्ती: अब 18 हजार रुपए से ज्यादा किराया नहीं लगेगा

Shital Sharma December 6, 2025

500 किमी की उड़ान 7,500 में ही मिलेगी

Indigo Crisis Govt fix fare: इंडिगो संकट ने जैसे ही देशभर में उड़ानों के शेड्यूल और कीमतों पर असर डाला, केंद्र सरकार तुरंत सक्रिय हो गई। शनिवार को सरकार ने साफ निर्देश जारी कर दिया कि कोई भी एयरलाइन मनमानी कीमत पर टिकट नहीं बेचेगी। फेयर कैप यानी अधिकतम किराया सीमा लागू कर दी गई है और इसे तुरंत प्रभाव से मानना होगा। सरकार का कहना है कि मौजूदा स्थिति में कई यात्रियों को अत्यधिक किराए चुकाने पड़ रहे थे, जिसे रोकना जरूरी हो गया था। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते और एयरलाइन बाजार में प्राइसिंग का अनुशासन वापस नहीं आता।

एयरपोर्ट पर लगी भीड़

Indigo Crisis Govt fix fare: कितना होगा नया अधिकतम किराया?

नई सीमा काफी स्पष्ट है, ताकि किसी भी एयरलाइन को इसका गलत मतलब निकालने का मौका न मिले नई किराया सीमा

  • 500 किमी तक की उड़ान: अधिकतम ₹7,500
  • 500–1000 किमी: अधिकतम ₹12,000
  • लॉन्ग रूट: अधिकतम ₹18,000

यानी अब कोई भी एयरलाइन इकोनॉमी टिकट के लिए इससे ज्यादा चार्ज नहीं कर सकेगी  ध्यान देने वाली बात यह है कि ये नियम बिजनेस क्लास पर लागू नहीं होंगे।

यात्रियों को राहत और बाजार में संतुलन

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने और कई रूट्स पर क्षमता घटने के बाद कुछ एयरलाइंस ने अचानक किराए बढ़ा दिए थे, यात्रियों की परेशानी और सोशल मीडिया पर बढ़ती शिकायतों के बाद सरकार ने हस्तक्षेप किया  सरकार का कहना है कि इन उपायों का उद्देश्य अचानक बढ़े किरायों पर नियंत्रण, बाजार में कृत्रिम महंगाई रोकना, परेशान यात्रियों को राहत देना और एयरलाइन सेक्टर में अनुशासन बहाल करना है। एक अधिकारी ने बताया कि मौजूदा स्थिति में प्राइसिंग का प्रेशर इतना बढ़ गया, था कि कई लोग जरूरी यात्राएं तक प्लान नहीं कर पा रहे थे।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्रिटेन में खालिस्तानी लिंक पर कड़ा एक्शन: आतंकी फंडिंग का शक
Next: aaj ka rashifal in hindi 07 December 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”

Related Stories

खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.