Players On Independence Day 2025: देशभर में आज सभी देशवासी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ माना रहें हैं। इस मौके पर चारों तरफ तिरंगे लहराते हुई दिखाई दे रहें हैं। आम लोगों से लेकर प्लेयर्स सभी लोग स्वतंत्रता दिवस मना रहें है। कई प्लेयर्स ने अपने सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ तस्वीर और देशभक्ति भरे वीडियो शेयर कर देशभक्ति, देशप्रेम से भरे संदेश दे रहें हैं। साथ ही सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दे रहें हैं।
सचिन तेंदुलकर ने दी स्वतंत्रता दिवस बधाई…
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
View this post on Instagram
किंग कोहली ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं…
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर भारत के आर्मी जवानों और तिरंगे की तस्वीर शेयर की और उस पर लिखा कि – “आज, हम स्वतंत्रता में मुस्कुराते हैं क्योंकि वे अटूट साहस के साथ खड़े थे। हम इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने नायकों के बलिदान को सलाम करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। भारतीय होने पर गर्व है। जय हिंद। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं..।”

इरफान पठान ने दी बधाई…
पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा कि- “सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
हमारी आज़ादी कड़ी मेहनत से अर्जित की गई है; हमारा कर्तव्य है कि हम इसे जीवित रखें – भावना से, कर्म से और एकता से।”
View this post on Instagram
वीरेंद्र सहवाग ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर…
उन्होंने बच्चो की तिरंगे का सम्मान करते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा कि- “कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !”
View this post on Instagram
हार्दिक पांड्या ने दी शुभकामनाएं…
हार्दिक पांड्या ने भी तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
View this post on Instagram
रोहित शर्मा ने दी शुभकामनाएं…
रोहित शर्मा ने भी तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
View this post on Instagram
मोहम्मद सिराज ने दी शुभकामनाएं…
View this post on Instagram
युजवेंद्र चहल ने भी दी बधाई…
View this post on Instagram
