Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND W vs SA W World Cup: साउथ अफ्रीका को मिली जीत, लेकिन स्मृति ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND W vs SA W World Cup: साउथ अफ्रीका को मिली जीत, लेकिन स्मृति ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड!

Hema Gupta October 10, 2025

IND W vs SA W World Cup: विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका ने विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में भारत को 3 विकेट से हराकर लगातार इस टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 49.5 ओवर में 251 रन बनाकर सिमट गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

Read More: Bangladesh vs Afghanistan: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, राशिद खान ने पूरे किए 200 विकेट…

साउथ अफ्रीका का धमाकेदार प्रदर्शन…

81 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवाने के बाद कप्तान लौरा वोल्वार्ट 111 गेंद में 70 रन और क्लो ट्रायोन 49 रन बनाए वहीं लौरा और ट्रायोन ने छठे विकेट के लिए 97 बॉल पर 61 रन की साझेदारी की।

वोल्वार्ट के आउट होने के बाद नदिन डी क्लर्क (नाबाद 84 रन) ने ट्रायोन के साथ 69 रन और आखिरी में आयाबोंगा खाका के साथ 18 बॉल पर 41 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

ऋचा घोष की दमदार बल्लेबाजी…

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 49.5 ओवर में 251 रन पर ऑलआउट हो गई। एक समय टीम के 6 विकेट 102 रन पर गिर चुके थे, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने शानदार 94 रन (77 गेंद) की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

A game-changing fifty by Richa Ghosh, her 7th in ODIs & first in CWC! 🔥

Will she & Sneh Rana steer Team India over the 250-run mark?

Catch the LIVE action ➡ https://t.co/qUAtuPmsC2#CWC25 👉 #INDvSA | LIVE NOW on Star Sports & JioHotstar! pic.twitter.com/r1SyLR4ieB

— Star Sports (@StarSportsIndia) October 9, 2025

ऋचा घोष के 1000 वनडे रन पूरे…

ऋचा घोष ने 44वें ओवर में 53 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनका वर्ल्ड कप में पहला और वनडे करियर का सातवां अर्धशतक था।
46वें ओवर में उन्होंने वनडे करियर में 1000 रन भी पूरे किए।

ओपनर प्रतिका रावल की तेज शुरुआत…

पहले ओवर में ही ओपनर प्रतिका रावल ने दो चौके जड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने मारीजान कैप की पहली और चौथी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। प्रतिका ने 37 रन की पारी खेली।

Confidence and class written all over that shot from #PratikaRawal! 🎯

Catch the LIVE action ➡ https://t.co/qUAtuPmsC2#CWC25 👉 #INDvSA | LIVE NOW on Star Sports & JioHotstar! pic.twitter.com/gOdqNwzgJF

— Star Sports (@StarSportsIndia) October 9, 2025

दो बार नो-बॉल से बचीं भारतीय बल्लेबाज…

5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रतिका के खिलाफ अपील हुई, लेकिन अंपायर ने नो-बॉल करार दिया।

इसी तरह 6वें ओवर की पहली गेंद पर स्मृति मंधाना के खिलाफ जोरदार LBW अपील हुई, मगर अंपायर ने फिर से नो-बॉल का इशारा किया।

लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ भारत की कमजोरी…

भारत ने इस मैच में साउथ अफ्रीका की लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ 5 विकेट गंवाए।

क्लो ट्रायोन ने 3 और नोन्कुलुलेको मलाबा ने 2 विकेट लिए। टूर्नामेंट के सिर्फ तीसरे मैच में ही टीम इंडिया लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ 12 विकेट खो चुकी है — जो किसी भी टीम से ज्यादा है।

डी क्लर्क और ऋचा घोष के बीच तनातनी..

47वें ओवर में डी क्लर्क के लगातार तीन चौकों के बाद ऋचा घोष ने चोट के कारण खेल रोक दिया।

Tazmin Brits falls for her first duck in WODIs and it took something special from Kranti Gaud to make it happen. 🔥

Catch the LIVE action ➡ https://t.co/qUAtuPmsC2#CWC25 👉 #INDvSA | LIVE NOW on Star Sports & JioHotstar! pic.twitter.com/Y5uJ8s1CXs

— Star Sports (@StarSportsIndia) October 9, 2025

इस पर डी क्लर्क नाराज नजर आईं और अंपायर से शिकायत भी की। हालांकि 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नदिन डी क्लर्क ने अमनजोत कौर की गेंद पर शानदार सिक्स जड़कर साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई।

स्मृति मंधाना का नया रिकॉर्ड…

स्मृति मंधाना ने इस मैच में 23 रन बनाते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया।
वे किसी एक साल (कैलेंडर ईयर) में सबसे ज्यादा वनडे रन (972) बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनीं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के 28 साल पुराने रिकॉर्ड (970 रन, 1997) को तोड़ा।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi: 10 October 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: CG NEWS : IIIT रायपुर के छात्र को बिलासपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.