IND vs ZIM T20 Schedule: इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। इस दौरान जिम्बाब्वे टीम और भारतीय टीम के बीच 3 मैचों की T-20 सीरीज खेली जाएगी। इसका शेड्यूल BCCI ने जारी कर दिया है।
जुलाई में इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा
1 अप्रैल को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड और BCCI ने शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला T-20 मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 25 जुलाई और 26 जुलाई को तीसरा मैच खेला जाएगा।

भारत ने जीती थी 2024 में सीरीज
भारतीय टीम आखिरी बार 2024 में जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी। उस दौरान के टीम के कप्तान शुभमन गिल थे। भारत पहला मैच हार गई थी, लेकिन बाद में वापसी करते हुए 4-1 से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की थी।

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड का बयान
जिम्बाब्वे क्रिकेट के निदेशक गिवमोर मकोनी ने कहा कि- ‘भारत के खिलाफ मैच हमेशा दर्शकों में उत्साह पैदा करते हैं। उनके अनुसार, यह सीरीज घरेलू मैदान पर खिलाड़ियों के लिए खुद को परखने का अच्छा अवसर होगी।’
भारत दौरे पर आएगी जिम्बाब्वे
जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। ये सारे मुकाबले कोलकाता में खेले जाएंगे। पहला मैच 3 जनवरी, हैदराबाद 6 जनवरी और मुंबई 9 जनवरी में होंगे।
