Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…

Hema Gupta March 2, 2026

IND vs WI T20 Match: कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने रविवार को T20 विश्व कप सुपर-8 मुकाबले में India ने West Indies cricket team को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की टिकट हासिल कर ली। इस जीत में Sanju Samson से ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 50 गेंद में 97 रन बनाए। इंडिया की इस जीत के बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने संजू सैमसन तारीफ की। इनके साथ कई पूर्व क्रिकेटर ने खुशी जाहिर करते हुए संजू और पूरी टीम इंडिया की तारीफ की।

भारत की जीत पर पूर्व क्रिकेटर्स के बयान

सचिन तेंदुलकर ने की टीम की तारीफ

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा कि- ‘सेमीफाइनल स्पॉट लाइन पर थी, और लड़कों ने बेहतरीन खेल दिखाया। दोनों ही पारियों के डेथ ओवर्स में हम आगे रहे। संजू सैमसन के शांत स्वभाव को देखना एक शानदार अनुभव रहा। इस तरह की पारियां टीम में नई जान फूंक देती है। सभी बेहतरीन खेले। अब सेमीफाइनल की बारी है।’

‘संजू ने दिखाई मास्टरक्लास’ – इरफान पठान

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान ने कहा कि- ‘संजू ने 12 से 19 ओवर के बीच एक भी शॉट हवा में नहीं खेला। बगैर रिस्क के बाउंड्री लगाईं और बेहतरीन कंट्रोल में बैटिंग की। संजू ने आज प्रोपर चेजिंग मास्टरक्लास दिखाई।’

मोहम्मद कैफ ने की तारीफ

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि – ‘भारत के लिए करो या मरो मैच में संजू सैमसन ही खिलाड़ी हैं। उन पर किसी का फोकस नहीं रहा, लेकिन उन्होंने खुद को गेमचेंजर साबित किया। उन्होंने बताया कि दुनिया में देर है, अंधेर नहीं। वे कोशिश करते रहे, हार नहीं मानी और भारत के लिए सबसे मुश्किल सिचुएशन में अपनी बेस्ट पारी खेली।’

भारत के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वसीम जाफर

उन्होंने कहा कि- ‘संजू सैमसन मुश्किल सिचुएशन में आगे आए। प्रेशर में जिस शांति के साथ संजू ने अपनी परफॉर्मेंस को निखारा, उसकी तारीफ होनी चाहिए। वे खुद में विश्वास कर रहे थे कि टीम को जीत दिलाकर ही मानेंगे। ईडन गार्डन्स के हजारों दर्शकों के सामने संजू ने एक यादगार पारी खेली।’

युवराज सिंह ने की संजू की तारीफ

वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह ने संजू की तारीफ की और कहा -‘वर्ल्ड कप में बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन संजू वहां खड़े रहे, जहां टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने अपनी बेस्ट पारी खेली और चैंपियन खिलाड़ी का माइंडसेट दर्शाया। तैयार रहिए, शांत रहिए और विश्वास करना कभी मत छोड़िए। संजू आप पर गर्व है।’

मोहम्मद हफीज का बयान आया सामने

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने कहा कि- ‘संजू कभी पर्सनल माइलस्टोन के लिए नहीं खेल रहे थे। उन्होंने टीम की जरूरत के हिसाब से बैटिंग की। वे सेंचुरी के लिए नहीं, बस जीत के लिए खेले। उनमें शतक बनाने का लालच नजर ही नहीं आया, बड़े प्लेटफॉर्म पर यही चीजें आपको बाकी प्लेयर्स से अलग और बेस्ट बनाती हैं।’

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
Next: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Related Stories

Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
iran attack market crash sensex crude oil surge
  • Top Story
  • फाइनेंस

ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला

Narendra Singh March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.