Ind Vs USA T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 का आज आगाज होगा। पहला T20 मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर खेला जाएगा। यह मैच 7 फरवरी यानी की आज शाम 7 बजे से शुरु होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा।
भारत और अमेरिका का हेड टु हेड रिकॉर्ड
USA के खिलाफ भारतीय टीम का विक्ट्री रिकॉर्ड 100% है। हालांकि दोनों टीमों के बीच अब तक महज 1 ही टी-20 वर्ल्ड कप मैच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया है। जिमसें भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से हराया था।
बता दें कि, भारतीय टीम ने पिछले टी-20 वर्ल्डकप जीतने के बाद से किसी भी टी-20 सीरीज में भारत को हार नहीं मिली।उसने 8 टीमों के खिलाफ बाइलैटरल सीरीज खेली, जिसमें से 4 विपक्षी टीम के घर में खेली गई हैं। इन मैच में भारत के रिकॉर्ड की बात करें तो टीम ने 34 t20 सीरीज के मैच खेले जिसमें इंडिया ने 25 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं महज 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। उसमें से 1 मैच टाई और 2 मैच नो रिजल्ट रहे।

दूसरी ओर UAS की बात करें तो उ ने पिछले साल ओमान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेली, जिसमें ओमान को हराकर अमेरिका ने जीत दर्ज की। इसके बाद टीम ने वर्ल्ड कप होस्ट किया। फिर नेपाल के खिलाफ भी 3 मैचों की सीरीज मुकाबला हुआ। जिसमें अमेरिकी टीम को 2-1 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी के साथ अमेरिका टीम ने 6 मैच में से 3 मैच में जीत हासिल की, जबकि 2 में हार मिली। वहीं 1 मैच टाई रहा।
मैच कहां देख सकते हैं ?
भारत और अमेरिका के बीच होने वाले मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स में होगी। आप इसे जियो हॉटस्टार ऐप पर भी देख सकेंगे।
Defeating history in sight as Team India begin their title defense against USA! 👊
Will the Men in Blue begin their campaign with a win? ✍️👇
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvUSA | SAT, FEB 7, 6 PM pic.twitter.com/rPhsVEPayT
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 7, 2026
पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
USA
मोनांक पटेल (कप्तान), सैतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ
