Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs SA U19 Match Result: वैभव की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को 233 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs SA U19 Match Result: वैभव की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को 233 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की!

Hema Gupta January 8, 2026

IND vs SA U19 Match Result: 3 मैचों के तीसरे मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 233 रन से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। यह मैच 7 जनवरी को बेनोनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में खेला गया। टीम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कमाल कर दिया उन्होंने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 393 रन बनाए। इस स्कोर को खड़ा करने में वैभव सूर्यवंशी ओर आरोन जॉर्ज ने अहम भूमिका निभाई दोनों की 227 रन की पार्टनरशिप नें टीम को इतने बड़े अंतर से जीताने में अहम भूमिका निभाई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रिका टीम 35 ओवर में महज 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

क्या रहा मैच का हाल?

भारतीय टीम से वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज की जोड़ी ने कमाल की शुरुआत की दोनों ने 227 रनों की साझेदारी की। इस दौरान जॉर्ज ने 118 रन और वैभव ने 127 रन बनाकर आउट हो गए, टीम से वेंदात त्रिवेदी ने 34 रन, अभिज्ञान कुंडु ने 21 रन, मोहम्मद एनान 28 और हेनिल पटेल 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

वहीं साउथ अफ्रीका टीम से पॉल जेम्स ने 41 रन, डैनियल ने 40 रन, कॉर्न बोथा ने 36 रन और जेसन रॉल्स ने 19 रन बनाए और टीम महज 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिससे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे वैभव

15 वर्षीय वैभव ने इतिहास रच दिया। वो इंडिया के पहले इतनी कम उम्र में कप्तान बनने वाले प्लेयर है, इसी के साथ उन्होंने टीम को जीत भी दिलाई। सबसे ज्यादा रन भी उन्होंने ही बनाए। उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में 3 मैच में 206 रन बनाए, जिसमें शतक और अर्धशतक शामिल है। वो ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी रहें।

आखिरी मैच में 74 गेंदों में 127 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के, 9 चौके शामिल है। इसी के साथ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी बने।

विराट कोहली के रिकॉर्ड तोड़ने से 5 रन पीछे

15 वर्षीय वैभव अलग – अलग देश में 5 शतक लगाकर सबसे कम उम्र के बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इतना ही नही वो विराट के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 5 रन पीछे है। अंडर -19 में वैभव ने वनडे में 18 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 973 रन बनाए, वहीं विराट कोहली ने 28 मैच में 46.57 के एवरेज से 978 रन बनाए है। अगर मैच की गिनती के बाद आकड़ा देखे तो वैभव विराट से आगे हो चुके है।

U-19 वनडे में प्लेयर के स्कोर

विजय जोल ने 36 मैच – अवरेज 42.54 – 1404 रन

यशस्वी जयायसवाल – 27 मैच – अवरेज 69.3 – 1386 रन

तन्मय श्रीवास्तव – 34 मैच – 69.3 अवरेज – 1316 रन

उन्मुक्त चंद – 21 मैच – 67.59 अवरेज – 1149 रन

शुभमन गिल – 16 मैच – 104.45 अवरेज – 1149 रन

सरफराज खान -33 मैच – 51.42 अवरेज – 1080 रन

विराट कोहली – 28 मैच – 46.57 अवरेज – 978 रन

वैभव सूर्यवंशी – 18 मैच – 54.05 अवरेज – 973 रन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत

आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान,हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, खिलान पटेल, उधव मोहन, हेनिल पटेल।

साउथ अफ्रीका

जोरिच वान शल्कविक, अदनान लागाडियन, मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जेसन राउल्स, लेथाबो फाह्लामोहलाका (विकेटकीपर), कॉर्न बोथा,डेनियल बोसमैन, पॉल जेम्स, माइकल क्रुइस्कैम्प, जे जे बैसन, एनटांडो सोनी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Aaj ka rashifal in hindi, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”
Next: WPL Season 4 Schedule: 9 जनवरी से होगा WPL का आगाज, जानिए पूरी डिटेल…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.