IND vs SA T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 22 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा, इससे आधे घंटे पहले 6.30 बजे टॉस किया जाएगा।
दोनों टीमें अच्छे फॉर्म में रहीं
भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमें इस लीग में अब तक शानदार फॉर्म में रहीं। दोनों टीमों ने अब तक 4-4 मैच खेले, जिसमें से दोनों टीमों को सभी मैचों में जीत मिली। इसी के साथ वो अपने अपने ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहीं।
भारत ने पाकिस्तान, नामीबिया, अमेरिका और नीदरलैंड को हराकर टॉप पर पहुंच गई। वहीं साउथ अफ्रीका ने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और UAE को हराकर Group-D में टॉप पर जगह बनाई।
2006 में भारत ने पहला T-20 इंटरनेशनल मैच खेला
भारत ने पहली बार T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रिका के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रिका को हराकर शानदार जीत दर्ज की
IND vs SA WC 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड
T20 फॉर्मेट में अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से 21 मैच में भारत ने बाजी मारी। तो वहीं 13 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की, जबकि 1 मैच बेनतिजा रहा।
अगर वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमें 7 बार आमने -सामने हुईं है। इस दौरान टीम इंडिया ने 5 मैच जीते, जबकि 2 मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की।
अभिषेक के फॉर्म को लेकर सूर्यकुमार ने दिया जबाव
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछले तीन मैचों से लगातार खराब फॉर्म में नजर आ रहें है। बिना रन बनाए ही पवेलियन लौट गए। ऐसे में जब टीम के कप्तान से अभिषेक शर्मा को लेकर सवाल किया गया तो इस पर सूर्यकुमार ने कहा कि-
‘मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं। मुझे ज्यादा फिक्र उन टीमों की है, जिन्हें आगे जाकर उसका सामना करना पड़ेगा। उसने पिछले साल टीम के लिए सब कुछ किया था, अब हमारी बारी है कि हम उसका साथ दें।’
पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
भारत
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका
ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
