IND vs SA T20: टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 100 रन भी नहीं बना सकी। SA 12 ओवर में ही ऑल आउट हो गई। अफ्रीका केवल 74 रन ही बना सकी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। भारत ने अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने उतरी साउछ अफ्रीका ने 0 रन पर पहला विकेट गवां दिया। अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेज दिया। वहीं स्टब्स भी अर्शदीप के आगे टिक नहीं पाए।
भारत की शुरूआत खराब
इस मैच में भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। फिर कप्तान सूर्य कुमार भी कुछ खास नहीं कर पाए, और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा (17) और तिलक वर्मा (26) भी नहीं टिक पाए। वहीं टीम इंडिया की कमान संभालते हुए हार्दिक ने अर्दशतक ठोका। इस मुकाबले में पांडिया ने 4 छक्के और 6 चौके लगाए। वहीं T20 में हार्दिक के 100 छक्के पूरे हो गए।
𝐂𝐞𝐧𝐭𝐮𝐫𝐲 𝐨𝐟 𝐌𝐚𝐱𝐢𝐦𝐮𝐦𝐬 💯
1⃣0⃣0⃣ T20I sixes for Hardik Pandya 🔥
Updates ▶️ https://t.co/tiemfwcNPh #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/mZjJXhr5S9
— BCCI (@BCCI) December 9, 2025
तिलक के 1000 रन पूरे
तिलक वर्मा ने 10वें ओवर में एनरिक नॉर्त्या की बॉल पर 89 मीटर का छक्का मारा, और गेंद सीधी स्टेडियम के बाहर चली गई। इसी के साथ तिलक वर्मा ने T20 मैच में 1000 रन पूरे कर लिए है।
𝗠𝗶𝗹𝗲𝘀𝘁𝗼𝗻𝗲 𝗨𝗻𝗹𝗼𝗰𝗸𝗲𝗱 🔓
1⃣0⃣0⃣0⃣ T20I runs and counting for the impressive Tilak Varma 👏
Updates ▶️ https://t.co/tiemfwcNPh #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/L4wr701GCV
— BCCI (@BCCI) December 9, 2025
अक्षर पटेल और तिलक के आउट होने के बाद सबकी नजर हार्दिक पांड्या पर टिकी है। पांड्या जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे है।
Read More: Ind vs Sa 1st T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा भारी?
शुभमन और हार्दिक की वापसी
टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार और फिर वनडे में 2-1 से जीत के बाद दोनों टीमें आमने सामने हैं। पहला मैच कटक के मैदान पर खेला जा रहा है जिसमें साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी।
भारत के सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। इसके अलावा शुभमन और हार्दिक पंड्या की भी वापसी हुई है। दोनों चोट की वजह से बाहर थे। भारतीय टीम इस फॉर्मेट में साल 2024 का T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुल 26 मुकाबलों को जीत चुकी है। इस दौरान भारत को सिर्फ 4 में हार मिली। वहीं भारत ने अब तक पिछले 3 सालों में एक भी सीरीज नहीं गंवाई।

IND vs SA T20: प्लेइंग 11:
भारत
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
साउथ अफ्रीका
एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिए
