Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs PAK WCL Match Cancelled: भारत-पाक मुकाबला रद्द, आयोजकों ने मांगी माफी!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs PAK WCL Match Cancelled: भारत-पाक मुकाबला रद्द, आयोजकों ने मांगी माफी!

Hema Gupta July 20, 2025

IND vs PAK WCL Match Cancelled: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स ( WCL)में भारत – पकिस्तान लीजेंड्स के बीच मैच बर्मिंघम में 20 जुलाई यानी आज होने वाला था, लेकिन यह मैच अब रद्द कर दिया गया है। क्योकि भारतीय टीम के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने पकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से साफ माना कर दिया है, मना करने वालो में शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान शामिल हैं।

Read More: Hardik Pandya Video Viral: भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आएं हार्दिक, वीडियो हुआ वायरल…

धवन ने ट्वीट कर कहा – “देश सर्वोपरि”

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि- “जो कदम 11 मई को लिया, उसपे आज भी वैसे ही खड़ी हूं मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है, और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता. जय हिन्द!”

Jo kadam 11 May ko liya, uspe aaj bhi waise hi khada hoon. Mera desh mere liye sab kuch hai, aur desh se badhkar kuch nahi hota.

Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/gLCwEXcrnR

— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 19, 2025

आयोजकों ने मांगी माफी…

WCL के आयोजकों ने भावानाएं आहत करने को लेकर सबसे मांफी मांगी और कहा कि- “उन्होंने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए वॉलीबॉल मैच के बाद ही भारतीय लीजेंड्स और पाकिस्तान लीजेंड्स के बीच मैच कराने का फैसला किया। लेकिन इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं और भारतीय लीजेंड्स भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर असहज थे। इस वजह से मैच रद्द करने का फैसला लिया गया।”

मैच को स्पॉन्सर करने वाली कंपनी ने भी लिया पीछे हटने का फैसला…

WCL की प्रमुख स्पॉन्सर ट्रैवल-टेक कंपनी ईजमायट्रिप ने भी पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच का समर्थन न करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा, “हम भारतीय चैंपियंस के साथ हैं, लेकिन पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच में भाग नहीं लेंगे। भारत पहले, हमेशा।”

भारत-पाक तनाव का असर खेल पर भी…

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले में 27 लोगो को बेहरहमी से मार दिया गया था। जिसके बाद से लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला और तभी से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव चल रहा है, जिसका असर खेलों पर भी पड़ रहा है। क्रिकेट जैसे भावना से जुड़े खेल में यह तनाव और गहरा हो गया है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 18 जुलाई से शुरू…

यह टूर्नामेंट 18 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक इंग्लैंड के चार शहरों – बर्मिंघम, नॉर्थम्प्टन, लीसेस्टर और लीड्स – में खेला जाएगा। यह आयोजन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की मंजूरी से हो रहा है।

भारतीय लीजेंड्स टीम…

युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, सिद्दार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन और वरुण आरोन।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kachnar Shiv Mandir Jabalpur: जबलपुर का प्रसिद्ध महादेव मंदिर, जहां 12 ज्योतिर्लिंग हैं विराजमान!
Next: Kapil Sharma Show Parineeti Raghav: राघव चड्ढा की मां की तबीयत खराब होने के कारण ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शूटिंग रद्द!

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.