IND vs PAK T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में भारत और पाकिस्तान का आमना – सामना होगा। यह मैच कोलंबो के प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 15 फरवरी रविवार यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरु होगा। ठीक आधे घंटे पहले 6.30 बजे टॉस किया जाएगा। लेकिन इस मैच में काले बादल मडरा रहें हैं। बताया जा रहा है कि आज कोलंबो में बारिश होने की संभावना है।
IND vs PAK T20 WC 2026: T20 का खिताब किस टीम ने ज्यादा जीते?
बता दें कि, भारतीय टीम 2007, 2024 का T-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। 2007 में भारतीय टीम की फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत हुई थी, जिसमें पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो वो 2009 में इस खिताब जीती थी, वहीं 2007 और 2022 में रनर-अप रह चुकी है।
भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड
T-20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 8 मैच खेले गए, जिसमें से 7 मैचों में भारत ने बाजी मारी वहीं महज 1 मैच में पाकिस्तान को जीत मिली।
T20 इंटरनेशनल मैच की बाद करें तो इसमें भी भारत आगे है। दोनों के बीच अब तक कुल 16 T-20 मैच खेले जा चुके है। इसमें से 13 मैच में भारत को जीत मिली वहीं 3 में पाकिस्तान को मिली।

हरभजन सिहं की टीम इंडिया को सलाह
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से पहले सलाह देते हुए कहा कि- ‘भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने में सक्षम है, हालांकि उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक से सावधान रहने की सलाह भी दी है। वहीं, पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया ने कहा कि भारतीय युवा अब निडर होकर खेलते हैं और पाकिस्तान पर लगातार हार का मनोवैज्ञानिक दबाव रहेगा।’

उन्होंने आगे कहा कि-
एक मीडिया एजेंसी से बात करने हुए कहा कि- ‘भारत की टीम मजबूत और संतुलित है, लेकिन मैच के दौरान धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। भारत यह मैच जीतेगा। पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक जैसा अच्छा स्पिनर है, इसलिए उसे संभलकर खेलना होगा। भारतीय टीम बहुत अच्छी है। हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी बिना दबाव के अपना स्वाभाविक खेल दिखाएं और जीत हासिल करें।’

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान
सलमान अली आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
